NE

News Elementor

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए गए है

Table of Content

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए गए है

 

 

देहरादून, 10 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में जिला प्रशासन के अधिकारियों, मसूरी नगर पालिका और स्थानीय लोगों के साथ मसूरी नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और कई अन्य समस्याओं के निस्तारण को लेकर समीक्षा की।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को मसूरी मॉल रोड़ में टैक्सी और दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से निपटने के जिला प्रशासन निर्देश दिए। ताकि पर्यटकों को मॉल रोड़ में आवाजाही के दौरान समस्या का समाना न करना पड़े। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में गोल्फ कार्ट के संबंध में आ रही रिक्शा चालकों की समस्या की दृष्टिगत जिला प्रशासन के अधिकारियों को एक माह के भीतर न्याय संगत निर्णय लेते हुए शीघ्र प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को रिक्शा चालकों के साथ बैठक कर समस्या के समाधान किया जाए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वन टाइम सेटलमेंट तथा मृतक आश्रितों को रेहणी पटरी की व्यवस्था और अन्य शेष लोगों को गोल्फकार्ट में समायोजित किया जाए। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मसूरी में शौचालय निर्माण मसूरी में तहसील भवन के लिए शीघ्र भूमिका चयन करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मसूरी अनामिका, एसडीएम सदर हरगिरी, ईओ तनवीर सिंह, राकेश रावत, मोहन पेटवाल, मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, रजत अग्रवाल, संदीप साहनी, सतीश ढोंडियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं...

धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात

    धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10.08 करोड़ की वित्तीय एवं...

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था   धामी मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को कुल 12 प्रस्ताव आए। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निकायों में स्वच्छता सुधार के लिए पशु शवदाह गृह व कूड़ा प्रबंधन योजनाओं को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निकायों में स्वच्छता सुधार के लिए पशु शवदाह गृह व कूड़ा प्रबंधन योजनाओं को मंजूरी दी मुख्यमंत्री धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं आदि के लिए...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :