NE

News Elementor

मंत्री गणेश जोशी ने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल तथा भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

Table of Content

 

मंत्री गणेश जोशी ने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल तथा भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

 


देहरादून, 06 जनवरी। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आर्यनगर वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी योगेश, दून विहार वार्ड से मीनाक्षी नौटियाल, राजपुर वार्ड से अल्का कुल्हान और विजयपुर वार्ड से निर्मला थापा के चुनाव कार्यालय का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजित सभा को भी सम्बोधित किया और बीजेपी के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल तथा भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र और राज्य सरकार की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के पद चिन्हों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में चौमुखी विकास हो रहा हैं और शीघ्र ही प्रदेश में यूसीसी लागू होने जा रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों पर जनता का विश्वास है और जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। इस निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी, यह संकेत हर क्षेत्र में अभी से मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि आने वाला सवेरा भाजपा का है और आम जनमानस का अपार समर्थन भाजपा मिल रहा है। निकाय चुनावों की यह जीत ट्रिपल इंजन का काम करने के साथ ही निकाय क्षेत्रों में विकास कार्यों की रफ्तार को गति मिलेगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, संजय नौटियाल, पार्षद प्रत्याशी योगेश, प्रत्याशी मीनाक्षी नौटियाल, प्रत्याशी अल्का कुल्हान, प्रत्याशी निर्मला थापा, संध्या थापा, विष्णु गुप्ता, ईशान क्षेत्री, मोहित अग्रवाल, मंजीत रावत, भावना बिष्ट, प्रभा शाह, दीपक अरोड़ा, दिनेश गुसांई, वंदना बिष्ट, नीम बहादुर खत्री, विनोद खत्री सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी...

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :