/ Oct 24, 2026

NE

News Elementor

मंत्री गणेश जोशी ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर ऊन उद्योग से जुड़े उत्पादों, नवाचारों और तकनीकों की जानकारी ली

Table of Content

 

मंत्री गणेश जोशी ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर ऊन उद्योग से जुड़े उत्पादों, नवाचारों और तकनीकों की जानकारी ली

 

प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज परेड ग्राउंड में आयोजित ऊन एक्सपो–राष्ट्रीय प्रदर्शनी का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर ऊन उद्योग से जुड़े उत्पादों, नवाचारों और तकनीकों की जानकारी ली।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल उत्पादों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि कृषि, पशुपालन, ग्रामीण आजीविका, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक है।

मंत्री ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। ऊन उत्पादन से पर्वतीय, मरुस्थलीय और ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों किसान, पशुपालक, कारीगर और महिलाएं प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं। यह उद्योग आय का साधन होने के साथ-साथ हमारी परंपरा, कौशल और संस्कृति का संवाहक भी है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में ऊन उद्योग को तकनीक आधारित और गुणवत्ता केंद्रित बनाना समय की आवश्यकता है। इसके लिए उन्नत नस्ल विकास, वैज्ञानिक पशुपालन, ऊन की ग्रेडिंग, प्रोसेसिंग और मानकीकरण, आधुनिक मशीनरी, डिजाइन नवाचार तथा अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देना आवश्यक है। सरकार इस दिशा में नीतिगत सहयोग, प्रशिक्षण कार्यक्रम और संस्थागत समर्थन लगातार प्रदान कर रही है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि किसान केवल उत्पादक न रहकर मूल्य श्रृंखला का सशक्त भागीदार बने। इसके लिए किसानों को सीधे बाजार से जोड़ना, मूल्य संवर्धन को प्रोत्साहित करना तथा सहकारी संस्थाओं और एफपीओ के माध्यम से संगठित ढांचा विकसित करना प्राथमिकता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि ऊन उद्योग के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती है। ऊन एक्सपो जैसे राष्ट्रीय आयोजन वैश्विक खरीदारों, निर्यातकों और निवेशकों से जुड़ने का सशक्त माध्यम हैं, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और भारत प्राकृतिक रेशा आधारित उद्योगों का वैश्विक केंद्र बन सकेगा। मंत्री ने विश्वास जताया कि ऊन एक्सपो–राष्ट्रीय प्रदर्शनी देश के ऊन उद्योग को नई दिशा, नई गति और नई पहचान प्रदान करेगी।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बेटियों को कथित धमकी के मामले में मुख्यमंत्री धामी ने खुद संभाला मोर्चा, दीक्षा से की सीधी बात, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

बेटियों को कथित धमकी के मामले में मुख्यमंत्री धामी ने खुद संभाला मोर्चा, दीक्षा से की सीधी बात, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश     देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और राजपाल सिंह से जुड़े कथित वायरल ऑडियो प्रकरण...

जीवन बचाने वाली तकनीकों के प्रशिक्षण पर जोर, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की सराहनीय पहल

जीवन बचाने वाली तकनीकों के प्रशिक्षण पर जोर, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की सराहनीय पहल   देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की ओर से 22 अक्टूबर 2026...

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी         देहरादून, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर तीखा...

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी     उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में समान शैक्षिक व्यवस्था लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों...

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश       उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और उठाए जा रहे सवालों पर सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :