/ Oct 11, 2026

NE

News Elementor

मंत्री जोशी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है और प्रधानमंत्री के लक्ष्य के अनुरूप प्रदेश में अब तक 1.65 लाख ‘लखपति दीदी’ तैयार हो चुकी हैं

Table of Content

 

मंत्री जोशी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है और प्रधानमंत्री के लक्ष्य के अनुरूप प्रदेश में अब तक 1.65 लाख ‘लखपति दीदी’ तैयार हो चुकी हैं

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने हेतु करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया। सालावाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी ने सालावाला पुल से विजय कालोनी पुल तक मुख्य मार्ग के अपग्रेडेशन कार्य (लागत ₹1171.56 लाख), रिंग फेंस कार्यक्रम के अंतर्गत रविन्द्रपुरी, देहरादून सीवरेज योजना (लागत ₹269.38 लाख) तथा जिला पंचायत क्षेत्र चंद्रोटी में विभिन्न ग्राम पंचायतों की आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य (लागत ₹472.81 लाख) का विधिवत शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इन विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता की सरकार, जनता के द्वार के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की जनता के बीच एक मंत्री या विधायक के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई और बेटे के रूप में कार्य करते हैं। मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीब कल्याण तथा महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है और प्रधानमंत्री के लक्ष्य के अनुरूप प्रदेश में अब तक 1.65 लाख ‘लखपति दीदी’ तैयार हो चुकी हैं।

कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा जोशी, सुरेंद्र राणा, भूपेंद्र कठेत, आर.एस. परिहार, पूनम नौटियाल, मोहन बहुगुणा, सत्येंद्र नाथ, लक्ष्मण सिंह रावत, ज्योति कोटिया, किरन, निर्मला थापा, वंदना बिष्ट, संध्या थापा, मदन सिंह पुंडीर, रेनू शर्मा, महेंद्र प्रताप, नैन सिंह पंवार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री धामी, बहुउद्देशीय शिविर में लाभार्थियों को बांटी सामग्री

अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री धामी, बहुउद्देशीय शिविर में लाभार्थियों को बांटी सामग्री     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के तपोवन रोड स्थित क्षत्रिय चेतना मंच में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

दोपहर 12 बजे बाजपुर में हुई भीषण ओलावृष्टि, सूचना मिलते ही प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी 

दोपहर 12 बजे बाजपुर में हुई भीषण ओलावृष्टि, सूचना मिलते ही प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी     बाजपुर, 9 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बाजपुर क्षेत्र में हुई भीषण ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण कर फसलों को हुए नुकसान का...

पीएम मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है: मुख्यमंत्री धामी

पीएम मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है: मुख्यमंत्री धामी     प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा को समावेशी और आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा को समावेशी और आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने के उपलक्ष्य में आयोजित...

रामपुर तिराहा कांड के शहीद आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं की स्थापना का सीएम धामी ने किया शिलान्यास

रामपुर तिराहा कांड के शहीद आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं की स्थापना का सीएम धामी ने किया शिलान्यास     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग कर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और अमर बलिदानियों...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :