/ Oct 22, 2026

NE

News Elementor

नए नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे तेजी से तैयार हो रहे हैं, साथ ही कश्मीर घाटी अब रेल कनेक्टिविटी से भी जुड़ रही है : धामी

Table of Content

 

नए नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे तेजी से तैयार हो रहे हैं, साथ ही कश्मीर घाटी अब रेल कनेक्टिविटी से भी जुड़ रही है : धामी

 

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनी, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी
जीवन लाल के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बनी की भूमि ऐतिहासिक संस्कृति और बलिदान की भूमि है। जम्मू कश्मीर में नया अध्याय लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में पहले चरण का मतदान जारी है। जम्मू कश्मीर की जनता बढ़ चढ़कर के मतदान कर रही है। लोगों का लोकतंत्र के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय शुरू हुआ है। राज्य विकास और शांति की ओर आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास की नई लहर आई है। जिसका सीधा लाभ जम्मू की जनता को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बनी की जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही भाजपा प्रत्याशी श्री जीवन लाल जी चुनाव में विजय प्राप्त करेंगे। श्री जीवन लाल निरंतर बनी की जनता की सेवा में कार्य कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर की जनता विकास को प्राथमिकता देते हुए पूरे राज्य में कमल खिलाएगी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने एक देश, एक विधान, एक निशान के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया। उन्होंने कहा इस बार का चुनाव बहुत ऐतिहासिक होने वाला है। आजादी के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर में एक झंडे, एक संविधान के नीचे मतदान होने जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में किसी भी लाभार्थी को योजनाओं का लाभ देने से पहले उनकी जाति धर्म नही पूछा जाता है। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेलवे, बिजली, हर क्षेत्र में तेजी से कार्य गतिमान है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह बनी की जनता का प्रतिनिधित्व दिल्ली में कर रहे हैं, जीवन लाल जी को जिताकर जम्मू-कश्मीर में डबल इंजन की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। नेशनल हाईवे, एक्सप्रेसवे, चिनाब ब्रिज, जोजिला टनल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल, वन्दे भारत ट्रेन, एम्स, आईआईएम, अनेकों परियोजनाएं जम्मू कश्मीर में सुविधाओं को तेजी से बढ़ा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आने वाले पर्यटकों की संख्या ढाई गुना से ज्यादा बढ़ गई है। जम्मू कश्मीर के अंदर मिनिमम टेररिज्म और मैक्सिमम टूरिज्म हो गया है। उन्होंने कहा एक ओर सुरक्षित समृद्ध जम्मू कश्मीर के निर्माण की मोदी जी की गारंटी है। तो दूसरी ओर कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस जैसे दल की अलगाववाद, धारा 370 को वापस लाने के वादे हैं। जम्मू कश्मीर को विपक्षी दलों ने 30 वर्षो से आतंकवाद और अलगाववाद की भेट चढ़ा दिया है। कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने जम्मू कश्मीर को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बनी में चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशियों से विकास कार्य नहीं होंगे। वह महज लोगों के वोट काटेंगे। उन्होंने कहा यह विधानसभा चुनाव तीन परिवारों और जम्मू कश्मीर के नौजवानों के बीच का चुनाव है। कांग्रेस के घोटाले के बारे में देश का बच्चा बच्चा जानता है। कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस का मकसद जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पालकर अपनी दुकान चलाना है। उन्होंने कहा एक समय था जब शाम होते ही अघोषित कर्फ्यू लगा दिया जाता था पर आज चारों ओर शांति है। उन्होंने कहा जो पत्थर पहले पुलिस वालों सुरक्षा बलों पर फेंके जाते थे, आज उन्हीं पत्थरों से नए जम्मू कश्मीर का निर्माण किया जा रहा है।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी         देहरादून, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर तीखा...

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी     उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में समान शैक्षिक व्यवस्था लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों...

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश       उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और उठाए जा रहे सवालों पर सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र किच्छा में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार हेतु विभिन्न घोषणाओं के अन्तर्गत ₹...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :