/ Sep 10, 2026

NE

News Elementor

रेडक्रॉस कार्यालय के अध्यक्ष और महासचिव पद को लेकर विवाद के कारण बीएनएसएस धारा 164(1) के तहत नोटिस जारी किए गए।

Table of Content

 

रेडक्रॉस कार्यालय के अध्यक्ष और महासचिव पद को लेकर विवाद के कारण बीएनएसएस धारा 164(1) के तहत नोटिस जारी किए गए।

 


रेडक्रास पदाधिकारी विवाद प्रकरण में जिला प्रशासन ने दोनो पक्षों को 30 दिसम्बर 2025 को न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर मजिस्टेªट में स्वयं अथवा अधिवक्ता के माध्यम से बीएनएसएस 164(1)165 नोटिस जारी करते हुए पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा न्यायायिक समाधान तक सम्पति प्रशासनिक कब्जे में ले ली है। दोनों ही पक्ष रेडक्रास समिति के सचंालन पर उग्रदावा कर रहे हैं, जिसे दृष्टिग्त रखते हुए प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए कदम उठाते हुए सम्पति को प्रशासनिक कब्जे में ले लिया है।
जिला प्रशासन को उप निरीक्षक थाना रायपुर, देहरादून द्वारा प्रस्तुत आख्या के अनुसार थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित भारतीय रेडक्रॉस समिति, राज्य शाखा, देहरादून (डाण्डा लखौण्ड) के कार्यालय को लेकर दो पक्षों के मध्य अध्यक्ष एवं महासचिव पद तथा कार्यालय के कब्जे व स्वामित्व को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 12.12.2025 को चौकी मयूर विहार, थाना रायपुर में अंकित कराई गई सूचना में अवगत कराया कि प्रथम पक्ष डा० नरेश चौधरी, व बी०एम० मिश्रा एवं द्वितीय पक्ष ओंकार बहुगुणा व हरीश चन्द्र शर्मा दोनों पक्ष स्वयं को भारतीय रेडक्रॉस समिति, राज्य शाखा, देहरादून का अध्यक्ष/सचिव बताते हुए कार्यालय पर अपना-अपना कब्जा करने का दावा कर रहे हैं। मौके की जांच में उप निरीक्षक द्वारा बीट सूचना में अंकित तथ्य सही पाए गए। दोनों पक्षों द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र एवं दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं, तथापि किसी भी पक्ष द्वारा कार्यालय/सम्पत्ति के स्वामित्व अथवा वास्तविक कब्जे के ठोस दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। पुलिस रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि विवाद का मूल कारण कब्जा/स्वामित्व है तथा दोनों पक्षों के प्रयासों से शांति एवं कानून व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना है। यह प्रकरण धारा 164 (1) बीएनएसएस के अंतर्गत शांति व्यवस्था से संबंधित पाया गया।
जिला प्रशासन ने परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए, धारा 164 (1) बीएनएसएस के अंतर्गत दोनों पक्षों/प्रतिवादीगणों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्रतिवादीगणों को निर्देशित किया गया है कि वे 30 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट, सदर, देहरादून में उपस्थित होकर प्रश्नगत सम्पत्ति/भारतीय रेडक्रॉस समिति, राज्य शाखा, देहरादून (डाण्डा लखौण्ड) के कार्यालय के वास्तविक कब्जे के संबंध में अपने-अपने दावे, दस्तावेजी साक्ष्य एवं लिखित कथन स्वयं अथवा अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। वाद के निस्तारण तक विवादित कार्यालय को धारा 165 बीएनएसएस के अंतर्गत राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क किया जाता है तथा इसकी सुपुर्दगी थानाध्यक्ष, रायपुर को दी जाती है।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी 

  सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व...

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने...

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखंड...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त...

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :