/ Oct 23, 2026

NE

News Elementor

शनिवार को नियमित दैनिक पूजा अर्चना के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए।    

Table of Content

 

शनिवार को नियमित दैनिक पूजा अर्चना के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए।

 

सजने लगा श्री दरबार साहिब
रौनकों में लगे चार चांद
ऽ श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़
ऽ रविवार को संगतें कंधे पर नए ध्वज दण्ड को लेकर एसजीआरआर बाम्बे बाग से श्री दरबार साहिब लेकर आएंगी
देहरादून। होली पर्व के बाद श्री दरबार साहिब में रौनकंे और बढ़ने लगी हैं। श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम तेज हो गया है। श्री दरबार साहिब सजने लगा है, मेला बाजार में दुकानों की साज सज्जावट को लेकर मेला बाजार दुकानदारों के चेहरें पर रौनक है। मेले में लगने वाले विभिन्न झूलों को कारीगरों ने फाइनली तैयार कर लिया है। कुल मिलाकर मेले की रौनकों में चार चांद लगने लगे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों सहित विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से श्रद्धालु शनिवार देर शाम तक श्री दरबार साहिब पहुंचते रहे। श्री झंडे जी मेले की प्रबंधन समिति ने अनुमान लगाया है कि पवित्र श्री झंडे जी (पवित्र ध्वज दंड) के आध्यात्मिक दर्शन का लाभ उठाने के लिए लाखों की संख्या में संगत व श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचेंगे। मेला 06 अप्रैल 2025 रामनवमी को सम्पन्न हो जाएगा।
शनिवार को नियमित दैनिक पूजा अर्चना के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए। श्री महाराज जी ने अपने संदेश में सभी राज्यवासियों एवम् देशवासियों को श्री झण्डे जी मेले की बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें। उन्होंने श्री झंडे जी मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवम् अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति के द्वारा मेला तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री दरबार साहिब लंगर हाॅल में संगतों के लिए लंगर प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। इस समय संगतों के लिए 3 बड़े लंगर चल रहे हैं।
श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने जानकारी दी कि मेला आयोजन स्थल पर 42 सीसीटीवी निगरानी के लिए संचालित किए गए हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों एवम् नर्सिंग स्टाफ की टीम मेला अस्पताल में सोमवार से उपलब्ध रहेगी। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। 2 एम्बुलेंस मेला अस्पताल के सहयोग के लिए मेला आयोजन स्थल पर उपलब्ध रहेंगी। मेला स्थल पर 25 फायर एक्सटिंगविशर लगाए गए हैं। श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति की ओर से 35 वर्दीधारी सुरक्षा गार्ड्स एवम् 500 संगत स्वंयसेवक मेला व्यवस्था, अनुशासन व्यवस्था एवम् संचालन कार्यों के लिए मुस्तैदी के साथ सेवारत रहेंगे।
रविवार दिनांक 16 मार्च 2025 को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बाॅम्बे बाग से संगतें नए ध्वज दण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब लेकर जाएंगी। इस कार्य को लेकर सभी तैयारियों को पूर्णं कर लिया गया है। इस पावन बेला का साक्षी बनने के लिए देश विदेश से संगतें श्री दरबार साहिब पहुंच चुकी हैं। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुवाई में
रविवार सुबह 7ः30 बजे संगतें एसजीआरआर बाॅम्बे बाग से नए ध्वज दण्ड को लेकर प्रस्थान करेंगी। पवित्र ध्वज दण्ड को कंधें पर उठाए संगतें टीएचडीसी चैक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सामने से होते हुए लाल पुल चैक पहुंचेंगी, वहां से मातावाला बाग होते हुए श्री दरबार साहिब मेें ध्वज दण्ड को पहुंचाएंगी।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जीवन बचाने वाली तकनीकों के प्रशिक्षण पर जोर, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की सराहनीय पहल

जीवन बचाने वाली तकनीकों के प्रशिक्षण पर जोर, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की सराहनीय पहल   देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की ओर से 22 अक्टूबर 2026...

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी         देहरादून, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर तीखा...

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी     उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में समान शैक्षिक व्यवस्था लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों...

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश       उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और उठाए जा रहे सवालों पर सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :