/ Jun 21, 2026

NE

News Elementor

निवर्तमान पार्षद अभिषेक पंत ने इस मौके पर शिवगंगा एनक्लेव के सभी निवासियों और समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सोसायटी के साथ खड़े हैं  

Table of Content

निवर्तमान पार्षद अभिषेक पंत ने इस मौके पर शिवगंगा एनक्लेव के सभी निवासियों और समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सोसायटी के साथ खड़े हैं

 

 

शिवगंगा एनक्लेव एक आर्दश सोसायटी है: काऊ

 

शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया वार्षिकोत्सव

 

देहरादून। शिवगंगा एनक्लेव एक आर्दश सोसायटी है। यहां के लोगों का आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द पूरे विधानसभा क्षेत्र की सोसायटियों के लिए एक प्रेरणा है।

 

उक्त बात रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश कुमार शर्मा “काऊ” ने सोमवार को डांडा लाखौंड, सहस्त्रधारा रोड, स्थित शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कही। उन्होंने समिति के वार्षिकोत्सव पर “हंसा नृत्य नाट्य कला मंच” द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य, लोक गायन और सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए कहा कि सोसायटी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हमेशा उनके दरवाजे खुले हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शिवगंगा एनक्लेव स्थित आर्मी हॉस्टल के समीप पुल की डीपीआर शासन को चली गई है शीघ्र ही उसका निर्माण और सड़कों की मरम्मत की जायेगा।

 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि निवर्तमान पार्षद अभिषेक पंत ने इस मौके पर शिवगंगा एनक्लेव के सभी निवासियों और समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सोसायटी के साथ खड़े हैं और

शिवगंगा एनक्लेव की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा।

 

शिवगंगा एंक्लेव जन कल्याण समिति की स्थापना दिवस पर आयोजित वार्षिक उत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच जहां सोसाइटी के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने जमकर सांस्कृतिक दल के कलाकारों के साथ नृत्य किया वहीं क्षेत्रीय विधायक उमेश कुमार शर्मा “काऊ” और निर्वतमान पार्षद अभीषेक पंत भी उनके साथ थिरकते नजर आने लगे।

 

इस अवसर पर शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट, सचिव निशीथ सकलानी, कोषाध्यक्ष हरीश चंद शर्मा, संजीव मल्होत्रा सहित समिति के समस्त पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

कृपाल सिंह बिष्ट

अध्यक्ष, शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति डांडा लखौंड, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं...

धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात

    धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10.08 करोड़ की वित्तीय एवं...

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था   धामी मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को कुल 12 प्रस्ताव आए। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निकायों में स्वच्छता सुधार के लिए पशु शवदाह गृह व कूड़ा प्रबंधन योजनाओं को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निकायों में स्वच्छता सुधार के लिए पशु शवदाह गृह व कूड़ा प्रबंधन योजनाओं को मंजूरी दी मुख्यमंत्री धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं आदि के लिए...

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया।...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :