/ Sep 10, 2026

NE

News Elementor

प्रमुख संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि इस पंचायत भवन को आज ग्राम वासियों के सुपुर्द कर दिया गया है

Table of Content

विकासखण्ड कल्जीखाल के ग्राम पंचायत पल्ली मल्ली में प्रमुख संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा ने किया पंचायत भवन का लोकार्पण

 

 

 

 

विकासखण्ड कल्जीखाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत पल्ली मल्ली में आर0जी0एस0ए0 के अन्तर्गत 10 लाख रूपये की लागत से पंचायत भवन का निर्माण किया गया

 

 

लोकार्पण विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी एवं प्रमुख संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा ने संयुक्त रूप से किया

 

 

 

आज ग्राम पल्ली पहुचने पर विधायक पौड़ी एवं प्रमुख संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष का ग्राम वासियों जनप्रतिनिधियों ने फूल मालाओं एवं वाद्ययन्त्रों से स्वागत किया

 

 

प्रमुख संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि इस पंचायत भवन को आज ग्राम वासियों के सुपुर्द कर दिया गया है

इसकी देख रेख की जिम्मेदारी भी अब गांव वालों की होगी।

 

 

यह सम्पत्ति हम सबकी हैं इसकी देखरेख की जिम्मेदारी हम सभी की होनी चाहिए।

 

मैं पंचायत भवन लोकार्पण के शुभ अवसर पर सभी को बधाई देता हूँ। इसमें विकासखण्ड के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा हैं।

 

प्रेस विज्ञप्ति

विकासखण्ड कल्जीखाल के ग्राम पंचायत पल्ली मल्ली में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी एवं प्रमुख संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा ने किया पंचायत भवन का लोकार्पण।

विकासखण्ड कल्जीखाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत पल्ली मल्ली में आर0जी0एस0ए0 के अन्तर्गत 10 लाख रूपये की लागत से पंचायत भवन का निर्माण किया गया। जिसका लोकार्पण विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी एवं प्रमुख संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा ने संयुक्त रूप से किया। आज ग्राम पल्ली पहुचने पर विधायक पौड़ी एवं प्रमुख संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष का ग्राम वासियों जनप्रतिनिधियों ने फूल मालाओं एवं वाद्ययन्त्रों से स्वागत किया। प्रधान ग्राम पंचायत जयवीर सिंह की अध्यक्षता में नव निर्मित पंचायत भवन में बैठक हुई। प्रधान ग्राम पंचायत पल्ली मल्ली ग्रा0पं0वि0अ0 जगत रावत कनिष्ठ अभियन्ता (पं0) पियूष मोहन के कुशल निर्देशन एवं ग्राम वासियों के सहयोग में पंचायत भवन का निर्माण कर आज ग्राम पंचायत को समर्पित किया गया।

विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी सरकार जन हित में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। मेरा सभी से अनुरोध है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रत्येक ग्राम वासी को दे पंचायत भवन के लोकार्पण के अवसर पर मै सभी को हार्दिक बधाई देता हूँ।

प्रमुख संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि इस पंचायत भवन को आज ग्राम वासियों के सुपुर्द कर दिया गया है। इसकी देख रेख की जिम्मेदारी भी अब गांव वालों की होगी। यह सम्पत्ति हम सबकी हैं इसकी देखरेख की जिम्मेदारी हम सभी की होनी चाहिए। मैं पंचायत भवन लोकार्पण के शुभ अवसर पर सभी को बधाई देता हूँ। इसमें विकासखण्ड के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा हैं।

इस अवसर पर कनिष्ठ उप प्रमुख अर्जुन पटवाल, गीता देवी उपप्रधान, मोहन चन्द नैथानी, पम्मी देवी पूर्व प्रधान पल्ली, गिरबर सिंह नेगी, बीरबल सिंह नेगी, प्रदीप भण्डारी, अमित तोपाल, सीमा पौरी, कविन्द्र प्रधान अगरोड़ा, नवीन प्रधान बड़कोट, महिपाल सिंह रावत पूर्व प्रधान दिवई, गिरीश रावत पूर्व प्रधान गुठिण्ड़ा, एवं विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी 

  सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व...

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने...

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखंड...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त...

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :