/ Feb 04, 2026

NE

News Elementor

शीत लहर से राहत को लेकर रुद्रपुर नगर निगम पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है : महापौर विकास शर्मा

Table of Content

 

शीत लहर से राहत को लेकर रुद्रपुर नगर निगम पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है : महापौर विकास शर्मा

 

रुद्रपुर । हाड़ कपा देने वाली शीत लहर और घने कोहरे के बीच शासन-प्रशासन की मुस्तैदी परखने के लिए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (दर्जा मंत्री) विनय रूहेला गुरुवार रात सड़कों पर उतरे। महापौर विकास शर्मा के साथ उन्होंने नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरों का गहन निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं की सघन जांच के बाद दर्जा मंत्री ने न केवल संतोष व्यक्त किया, बल्कि महापौर द्वारा किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनकी पीठ भी थपथपाई।

निरीक्षण के दौरान दर्जा मंत्री विनय रूहेला ने रैन बसेरे में ठहरे हुए लोगों के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने बिस्तर की गुणवत्ता, पेयजल की उपलब्धता और सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल पूछे। साथ ही रैन बसेरा में तैनात कर्मचारी से भी जानकारी ली। रूहेला ने वहाँ मौजूद लोगों से कहा आप हमारे प्रदेश के मेहमान हैं और आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यदि प्रशासन की ओर से कोई कमी महसूस हो तो निसंकोच बताएं, सरकार आपके साथ खड़ी है। बाद में उन्होंने महापौर के साथ मिलकर निर्धन लोगों को कंबल भी वितरित किये जिससे उनके चेहरों पर राहत की मुस्कान तैर गई।

मीडिया से औपचारिक बातचीत के दौरान विनय रूहेला ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेश के जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को बेहद सख्त हिदायत दी है कि ठंड के कारण किसी भी स्तर पर जनहानि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का आपदा प्रबंधन विभाग हर परिस्थिति पर नजर रखे हुए है। अस्पतालों में कोल्ड वेव से निपटने के लिए पर्याप्त दवाएं और वार्म वार्ड तैयार किए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था को लेकर जिलों से लगातार रिपोर्ट ली जा रही है। मैंने खुद जिले के कई क्षेत्रों का दौरा किया है, कुछ स्थानों पर मामूली कमियां थीं जिन्हें तुरंत दुरुस्त कराया गया, लेकिन रुद्रपुर नगर निगम की व्यवस्थाएं वाकई चाक-चौबंद और सराहनीय हैं। उन्होंने आगे कहा कि विकास शर्मा के नेतृत्व में रुद्रपुर नगर निगम ने गुड गवर्नेंस का जो मानक स्थापित किया है, वह अन्य नगर निगमों के लिए प्रेरणादायी है।उन्होंने कहा कि मुख्यममंत्री पुष्कर ंिसह धामी के मार्गदर्शन में महापोर विकास शर्मा बेहतर काम कर रहे हैं। रूद्रपुर नगर निगम बुनियादी सुविधाओं के साथ साथ अन्य जरूरी सुविधायें जन सामान्य तक पहुंचाने का काम बखूबी कर रहा है। जब से महापौर के रूप में विकास शर्मा ने कुर्सी संभाली है तब से रूद्रपुर में बड़े परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शीत लहर से राहत के लिए नगर निगम हरसंभव प्रयास कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में नगर निगम 140 कुंटल लकड़ी अलाव के रूप में जला चुका है। सार्वजनिक स्थानों पर लगातार अलाव जलाये जा रहे हैं इसकी मानीटरिंग वह खुद कर रहे हैं। रैन बसेरों में सभी इंतजाम किये गये हैं। इसके अलावा गरीब जरूतमंदों को कम्बल वितरण का अभियान भी चलाया गया है। हमारा प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति कंबल या आश्रय के अभाव में ठंड न झेले।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऋण के बोझ और आर्थिक तंगी से जूझ रही शांति राणा को डीएम सविन बंसल के निर्देश पर मिला प्रशासनिक संबल।

  ऋण के बोझ और आर्थिक तंगी से जूझ रही शांति राणा को डीएम सविन बंसल के निर्देश पर मिला प्रशासनिक संबल। पति की आकस्मिक मृत्यु के उपरांत जीवन की कठिन परिस्थितियों, आर्थिक तंगी, तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी तथा सिर पर ऋण के बोझ से जूझ रही विधवा शांति राणा को जिला प्रशासन ने...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के “समोहम सर्वभूतेषु” उपदेश में सनातन संस्कृति की समानता, न्याय और मानवता की महान भावना निहित है

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के “समोहम सर्वभूतेषु” उपदेश में सनातन संस्कृति की समानता, न्याय और मानवता की महान भावना निहित है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हिमालयन कल्चरल सेंटर गढ़ी कैंट में आयोजित प्रथम “समान नागरिक संहिता दिवस” को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने समान नागरिक...

देवभूमि उत्तराखण्ड के मूल स्वरूप को बनाए रखने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

देवभूमि उत्तराखण्ड के मूल स्वरूप को बनाए रखने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं।   गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट...

मुख्यमंत्री धामी ने सख्त धर्मांतरण रोधी कानून पर बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जबरन, प्रलोभन या षड्यंत्र के माध्यम से किए जाने वाले धर्मांतरण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा

  मुख्यमंत्री धामी ने सख्त धर्मांतरण रोधी कानून पर बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जबरन, प्रलोभन या षड्यंत्र के माध्यम से किए जाने वाले धर्मांतरण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दैनिक जागरण समूह द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “जागरण...

शीत लहर से राहत को लेकर रुद्रपुर नगर निगम पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है : महापौर विकास शर्मा

  शीत लहर से राहत को लेकर रुद्रपुर नगर निगम पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है : महापौर विकास शर्मा   रुद्रपुर । हाड़ कपा देने वाली शीत लहर और घने कोहरे के बीच शासन-प्रशासन की मुस्तैदी परखने के लिए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (दर्जा मंत्री) विनय रूहेला गुरुवार...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :