/ Sep 10, 2026

NE

News Elementor

श्रीमहंत जी ने बताया कि SGRR विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और एजुकेशन मिशन जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं

Table of Content

 

श्रीमहंत जी ने बताया कि SGRR विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और एजुकेशन मिशन जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं

 

उत्तराखण्ड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादेगद्दी नशीन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का *ऑफ कैंपस* जल्द ही कोटद्वार में शुरू हो रहा है

मंगलवार को श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण का स्वागत किया गया तथा श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण के कार्यकाल में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा कोटद्वार में पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की गई है, जिससे कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कोटद्वार में उच्च शिक्षा, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल की पढ़ाई के लिए संस्थान खोलने पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रति आभार व्यक्त किया।
भेंट के दौरान दोनों के बीच उत्तराखण्ड राज्य के समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसी क्रम में यह जानकारी भी साझा की गई कि *झण्डीचौड*, कोटद्वार के 5 से 7 किलोमीटर के दायरे में मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के मामलों को देखते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मनोरोग एवं सामुदायिक चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एक विशेष चिकित्सा अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में डेटा संग्रहण, मानसिक विकारों के कारणों एवं निदान पर कार्य किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में विशेषज्ञ मनोरोग चिकित्सक इन बच्चों का उपचार करेंगे।
निकट भविष्य में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सहयोग से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में एक विशाल कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष को एसजीआरआर विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा किए जा रहे जनकल्याण कार्यों की जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थानों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की तथा श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को संस्थानों के उत्कृष्ट संचालन हेतु बधाई दी।

 

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी 

  सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व...

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने...

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखंड...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त...

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :