NE

News Elementor

प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री से पीएमजीएसवाई-3 के अन्तर्गत 600 किमी0 लम्बाई एवं 10 सेतुओं हेतु अतिरिक्त स्वीकृति का अनुरोध किया

Table of Content

 

प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री से पीएमजीएसवाई-3 के अन्तर्गत 600 किमी0 लम्बाई एवं 10 सेतुओं हेतु अतिरिक्त स्वीकृति का अनुरोध किया

 

 

देहरादून, 03 जनवरी। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज सचिवालय वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास से संबंधित आयोजित बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उक्त बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्रीगण एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य मंत्री गणों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री ने बैठक के दौरान राज्य में ग्रामीण विकास से संबंधित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को अवगत कराया। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से माह सितम्बर 2024 से योजनान्तर्गत तैनात कार्मिकों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। एक माह के मानदेय में लगभग रु० 260.00 लाख का व्यय आता है। प्रशासनिक मद में कम धनराशि अवमुक्त की जा रही है। महात्मा गाँधी नरेगा योजनान्तर्गत सामग्री मद में आतिथि तक 152.48 करोड़ की देयता है।जिसकी धनराशि भारत सरकार से अवमुक्त करने का आग्रह किया। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उत्तराखंड राज्य में नरेगा के अंतर्गत मजदूरी दर मात्र रु० 237 है। जिसे राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों की दृष्टिगत ₹350 बढ़ाये जाने का अनुरोध तथा महात्मा गाँधी नरेगा योजनान्तर्गत घेरबाड़ कार्य अनुमन्य कार्य की श्रेणी में शामिल नहीं है जिसे अनुमन्य कार्य की श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए। ताकि उत्तराखंड राज्य में जंगली जानवरो द्वारा खेती को नुकसान को बचाया जा सके। ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि वर्ष 2023- 24 तक आवंटित 69194 के सापेक्ष 67975 (99%) आवास लाभार्थियों को दिए जा चुके हैं। शेष जनवरी माह पूर्ण कर लिया जाएगा।
प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री से पीएमजीएसवाई-3 के अन्तर्गत 600 किमी0 लम्बाई एवं 10 सेतुओं हेतु अतिरिक्त स्वीकृति का अनुरोध तथा पीएमजीएसवाई-4 के अन्तर्गत ऐसी बसावटें, जिनकी जनसंख्या 2011 की जनगणना के आधार पर 250 से कम है, किन्तु वर्तमान में उनकी जनसंख्या 250 से अधिक है, के लिए भी परिवार रजिस्टर के आधार पर स्वीकृति प्रदान किया जाना और आपदा से क्षतिग्रस्त मार्गों विशेषत पीएमजीएसवाई-1 एवं 2 में स्वीकृत सेतुओं के पुनर्निर्माण / पुनस्थापन हेतु अतिरिक्त धनराशि का वहन भारत सरकार द्वारा किया जाने का अनुरोध भी किया। इसके अतिरिक्त ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राज्य की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आवास निर्माण के लिए सामग्री ढुलान की लागत अधिक आने से आवास निर्माण की लागत अत्याधिक बढ़ जाती है। जिससे लाभार्थियों को पीएमएवाई-जी आवास पूर्ण करने में कठिनाई होती है। उक्त के दृष्टिगत पीएमएवाई-जी अन्तर्गत वर्तमान में स्वीकृत अनुदान राशि रू. 1.30 लाख प्रति आवास इकाई को बढ़ाकर पीएम-जनमन हेतु स्वीकृत अनुदान राशि के समतुल्य (रू. 2.00 लाख प्रति आवास इकाई) किया जाना का सुझाव तथा आग्रह भी किया। बैठक में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राज्य को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी...

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :