/ Oct 23, 2026

NE

News Elementor

2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा सरकार, मंत्री जोशी ने कहा– प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी

Table of Content

2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा सरकार, मंत्री जोशी ने कहा– प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी

 

 

 

 

 

 

देहरादून 22 जून। रविवार को देहरादून के राजपुर स्थित प्लीजेंट वैली के नये द्वारों एवं सुरक्षा प्रणाली का उद्घाटन सुबे के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया। सोसाइटी में यह नवाचार वहां के निवासियों की सुरक्षा को विशेष तौर पर ध्यान में रखते हुए किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान समिति ने मंत्री जोशी के हाथों से सोसाइटी के वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया।

 

राजपुर गुरुद्वारा परिसर में आयोजित बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इन गेटों और सुरक्षा प्रणालियों के माध्यम से हम न केवल अपने परिसर की सुरक्षा को मजबूत करेंगे बल्कि अपने नागरिकों के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण भी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि यह पहल हमारे समुदाय के लिए एक सुरक्षित और अधिक समृद्ध भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सोसाइटी के अंदर से सुमन नगर, खारसी, चालंग इत्यादि स्थानों की पहुंच पूर्व की भॉति सुनिश्चित की जाए।

 

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि तकनीकी के क्षेत्र में भारत ने विश्व भर में अभूतपूर्व कार्य किया है और एक नई ऊंचाइयों को छुआ है। तकनीक केे चलते ही ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान की ओर से भेजे गए आतंकी और अवैध ड्रोन मार गिराये। उन्होंने कहा कि प्लेज़ेंट वैली सोसाइटी से मेरा बहुत पुराना नाता है और प्लेज़ेंट वैली सोसायटी देहरादून की सबसे सुंदर सोसाइटी में से प्रमुख है। उन्होंने कहा कि मैं आपके परिवार का सदस्य बनकर, बेटा बनकर, भाई बनकर काम करता हूं। नर सेवा, नारायण सेवा के भाव को ध्यान में रखते हुए समिति ने कोरोना के दौरान भी काफी अच्छा काम किया।

 

काबीना मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य देश का पहला वह राज्य है, जिसने यूसीसी को लागू किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में धारा 370 और 35ए को हटाकर जम्मू-कश्मीर वासियों को सुखमय जीवन प्रदान किया गया। 2047 में विकसित भारत के सपने को साकार करने का लक्ष्य भाजपा सरकार का है।

 

इस अवसर पर प्लीजेंट वैली वेलफेयर एसोसिऐशन के अध्यक्ष कुवंर अरोड़ा, उपाध्यक्ष सचिन सहगल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पार्षद महिमा पुण्डीर, रजनी कुकरेती, अल्का कुल्हान, मोहित अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, मनोज उनियाल सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जीवन बचाने वाली तकनीकों के प्रशिक्षण पर जोर, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की सराहनीय पहल

जीवन बचाने वाली तकनीकों के प्रशिक्षण पर जोर, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की सराहनीय पहल   देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की ओर से 22 अक्टूबर 2026...

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी         देहरादून, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर तीखा...

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी     उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में समान शैक्षिक व्यवस्था लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों...

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश       उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और उठाए जा रहे सवालों पर सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :