/ Sep 10, 2026

NE

News Elementor

नकल का खेल खत्म – हाकम सिंह सलाखों के पीछे!  

Table of Content

 

नकल का खेल खत्म – हाकम सिंह सलाखों के पीछे!

दिनांक 21 सितंबर 2025 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून द्वारा विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जा रही है।

परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने तथा उनके द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर अपने झांसे में लिए जाने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा पूर्व से ही संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही थी। इस दौरान संयुक्त पुलिस टीम को 02 दिन पूर्व गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त परीक्षा के लिए कुछ लोगों द्वारा गिरोह बनाकर अभ्यर्थियों को धोखा देने की नीयत से उन्हें परीक्षा में पास करने का प्रलोभन देकर मोटी धनराशि की मांग की जा रही है। उक्त सूचना पर देहरादून पुलिस तथा एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा गोपनीय रूप से जांच/सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गई तो जांच के दौरान पकंज गौड़ नाम के एक अभ्यर्थी का हाकम सिंह के संपर्क में होने की जानकारी प्राप्त हुई तथा उक्त व्यक्ति के द्वारा अभ्यर्थियों से संपर्क कर उन्हें परीक्षा में पास कराने के एवज में 12 से 15 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। गोपनीय जांच के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए 02 अभियुक्तों 1- हाकम सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी ग्राम निवाड़ी पोस्ट बैटरी थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी उम्र 42 वर्ष तथा 2- पंकज गौड़ पुत्र केशवानंद गौड़ निवासी ग्राम कंडारी ब्लॉक नौगांव राजस्व थाना कंडारी बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 32 वर्ष को पटेल नगर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। जिनके विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर में उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनांे की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत निरीक्षक मुकेश त्यागी प्रभारी एस0ओ0जी0 द्वारा अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।

अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त अभियुक्तों द्वारा अभ्यर्थियों को धोखा देने की नीयत से परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर उक्त पैसों की मांग की गयी थी, यदि परीक्षार्थियों का उक्त परीक्षाओं में चयन स्वतः हो जाता तो अभियुक्तों द्वारा उक्त पैसे को अपने पास स्वयं रख लिया जाता तथा अभ्यार्थियों का चयन न होने की दशा में अभियुक्तो द्वारा उक्त पैसे को आगे की परीक्षाओं में एडजस्ट करने के नाम उन्हें अपने झांसे में लेने की योजना थी।

*संपूर्ण प्रकरण की जांच में उक्त परीक्षा की सुचिता व गोपनीयता भंग होने को लेकर किसी प्रकार का कोई संशय नहीं है।*

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी 

  सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व...

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने...

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखंड...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त...

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :