/ Sep 27, 2026

NE

News Elementor

धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात

Table of Content

 

 

धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10.08 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियों का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र में डीडीहाट के अंतर्गत श्री हरिचन्द देवता मंदिर को मास्टर प्लान के तहत विकसित किए जाने हेतु ₹1.42 करोड़, लोहारगांव में आंतरिक संपर्क मार्ग निर्माण हेतु ₹70.87 लाख, खर्कदेश पट्टी स्थित बटकेश्वर मंदिर एवं तीर्थ स्थल के सौन्दर्यीकरण एवं निर्माण कार्य हेतु ₹63.39 लाख के साथ ही विधानसभा क्षेत्र धारचूला के अंतर्गत ग्राम उच्छैदी, नन्दा मंदिर से खोली बन तक पैदल मार्ग निर्माण हेतु ₹ 81.43 लाख धनराशि की स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अंतर्गत भिकियासैंण स्थित शिव मंदिर के निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य के लिए ₹53.51 लाख, विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण, घाट निर्माण एवं सुरक्षा चेक डैम निर्माण कार्यों हेतु ₹98.25 लाख, विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में 50 हैंडपंप स्थापित किए जाने हेतु ₹42.98 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है।

 

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के अंतर्गत जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक संपर्क मार्ग को बीटल्स स्ट्रीट के रूप में विकसित किए जाने हेतु ₹85.74 लाख के साथ ही राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में विकासखंड पाबौ के अंतर्गत सांकरसैंण-बरसीला-बगड़ मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण हेतु ₹95.66 लाख तथा बीआरसी कोटली गांव तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु ₹46.19 लाख, कुल ₹1.42 करोड़ की योजना की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंगरीफर्त्याल में शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु ₹75.00 लाख, ग्राम पंचायत मोत्यूराज में माँ कर्डाई मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु ₹25.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है।

 

मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कैड़ागांव बुग स्थल तथा धारी के मौनीबाबा आश्रम में एक-एक धर्मशाला निर्माण हेतु ₹87.95 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

 

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून स्थित श्री गुरुनानक पब्लिक महिला इंटर कॉलेज, खुड़बुड़ा, की पुताई, पेंट एवं मरम्मत कार्यों के लिए अवशेष धनराशि ₹39.996 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास, संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण तथा जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा की स्थिति में तत्काल राहत-बचाव के लिए टीमें, जेसीबी व जरूरी उपकरण तैयार रखने और विभागों में समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा की स्थिति में तत्काल राहत-बचाव के लिए टीमें, जेसीबी व जरूरी उपकरण तैयार रखने और विभागों में समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 एवं 27 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए...

2 फीट तक की छोटी कद-काठी वाली नैनो गाय पहुंची SGRR विश्वविद्यालय, वैज्ञानिक अध्ययन की तैयारी

2 फीट तक की छोटी कद-काठी वाली नैनो गाय पहुंची SGRR विश्वविद्यालय, वैज्ञानिक अध्ययन की तैयारी     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आंध्र प्रदेश की रमन्यापेट नादीपथी नैनो गाय की एक जोड़ी पहुंची है। नैनो गाय की यह प्रजाति दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की गाय है। देहरादून में पहली बार इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।   इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान...

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए जाने वाले अभियान दल को फ्लैग...

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से छात्रों के स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :