/ Sep 26, 2026

NE

News Elementor

प्रधानमंत्री पूरे देश को परिवार मानकर दिन रात सेवा कर रहे हैं। देश के हर एक व्यक्ति की चिंता प्रधानमंत्री करते हैं

Table of Content

मुख्यमंत्री धामी ने तपोवन मुख्य बाजार ज्योतिर्मठ, चमोली में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

विकास की धारा को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी जनता: मुख्यमंत्री धामी

राजेन्द्र भंडारी ने हमेशा बद्रीनाथ विधानसभा के विकास और प्रगति के लिए काम किया है बद्रीनाथ क्षेत्र की जनता विकास की धारा को आगे बढ़ाने के लिए निश्चित ही भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी

यूसीसी लागू करने का गौरव प्रत्येक उत्तराखंडवासी को प्राप्त है : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है

राज्य सरकार ने सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू किया। यूसीसी लागू करने का गौरव प्रत्येक उत्तराखंडवासी को प्राप्त है

यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया है

राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अब सरकारी नौकरीयो में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं

नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद 15 हज़ार नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से राज्य में दी जा चुकी हैं:धामी

राज्य में सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण हटाया गया है

हल्द्वानी में कुछ लोगों ने दंगा करने का प्रयास किया था, अब इस तरह की घटना फिर से ना हो उसके लिए दंगारोधी कानून लागू किया गया है

धामी सरकार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग के विकास हेतु संकल्पित है

बद्रीनाथ धाम में भी मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण का काम चल रहा है:धामी

जोशीमठ रिकवरी और रिकंस्ट्रक्शन हेतु 1658 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है:धामी

जोशीमठ में भूस्खलन को रोकने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है :धामी

भव्य बद्रीनाथ धाम के लिए 424 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान पर कार्य गतिमान है :धामी

चार धाम यात्रा के मार्ग पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। हेली सेवा का कार्य शुरू हो गया है। नीति घाटी में टिम्मरसैंण महादेव यात्रा की शुरुआत हुई है:धामी

चार धाम के लिए ऑल वेदर रोड का निर्माण हुआ है:धामी

प्रधानमंत्री पूरे देश को परिवार मानकर दिन रात सेवा कर रहे हैं। देश के हर एक व्यक्ति की चिंता प्रधानमंत्री करते हैं

कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहित से ज्यादा एक वर्ग विशेष की चिंता की है: मुख्यमंत्री धामी

एक ओर विकास की बात करने वाली भाजपा तो दूसरी ओर समाज को बांटकर उसमें जहर घोलने वाली कांग्रेस: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जोशीमठ, चमोली में बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने जनता से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भण्डारी के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि राजेन्द्र ने हमेशा बद्रीनाथ विधानसभा के विकास और प्रगति के लिए काम किया है। बद्रीनाथ क्षेत्र की जनता विकास की धारा को आगे बढ़ाने के लिए निश्चित ही भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास की नई गाथा लिख रहा है। आधुनिक भारत के निर्माण के साथ ही सांस्कृतिक धरोहरों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। बद्रीनाथ धाम में भी मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण का काम चल रहा है, चार धाम के लिए ऑल वेदर रोड का निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री जी पूरे देश को परिवार मानकर दिन रात सेवा कर रहे हैं। देश के हर एक व्यक्ति की चिंता प्रधानमंत्री जी करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कैबिनेट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देशवासियों को आयुष्मान भारत योजना से ₹ 5 लाख तक के इलाज की गारंटी दी है। किसानों हेतु किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, ग़रीब कल्याण अन्न योजना से फ्री में राशन देने का कार्य जारी है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब कल्याण पर निरन्तर कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने हमेशा देश वासियों के फायदे को प्राथमिकता में रखा है। देश में सीएए कानून लागू किया गया है, कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर दिया गया है। तीन तलाक को समाप्त कर दिया गया है। मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर का सपना पुरा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार ने सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू किया। यूसीसी लागू करने का गौरव प्रत्येक उत्तराखंडवासी को प्राप्त है। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अब सरकारी नौकरीयो में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। इस कानून के लागू होने के बाद 15 हज़ार नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से राज्य में दी जा चुकी हैं। राज्य में सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण हटाया गया है। हल्द्वानी में कुछ लोगों ने दंगा करने का प्रयास किया था, अब इस तरह की घटना फिर से ना हो उसके लिए दंगारोधी कानून लागू किया गया है। राज्य सरकार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग के विकास हेतु संकल्पित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। जोशीमठ रिकवरी और रिकंस्ट्रक्शन हेतु 1658 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। भूस्खलन को रोकने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। भव्य बद्रीनाथ धाम के लिए 424 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान पर कार्य गतिमान है। चार धाम यात्रा के मार्ग पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। हेली सेवा का कार्य शुरू हो गया है। नीति घाटी में टिम्मरसैंण महादेव यात्रा की शुरुआत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर समर्पित भाव से काम कर रही भाजपा सरकार तो दूसरी ओर तुष्टिकरण परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहित से ज्यादा एक वर्ग विशेष की चिंता की है। कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए प्रभु राम के अस्तित्व को भी नकारा है। कांग्रेस के युवराज हिंदुओ को हिंसक बताते हैं। एक ओर विकास की बात करने वाली भाजपा तो दूसरी ओर समाज को बांटकर उसमें जहर घोलने वाली कांग्रेस पार्टी है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, सांसद श्री अनिल बलूनी, केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी श्री राजेंद्र भण्डारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक अनिल नौटियाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा की स्थिति में तत्काल राहत-बचाव के लिए टीमें, जेसीबी व जरूरी उपकरण तैयार रखने और विभागों में समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा की स्थिति में तत्काल राहत-बचाव के लिए टीमें, जेसीबी व जरूरी उपकरण तैयार रखने और विभागों में समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 एवं 27 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए...

2 फीट तक की छोटी कद-काठी वाली नैनो गाय पहुंची SGRR विश्वविद्यालय, वैज्ञानिक अध्ययन की तैयारी

2 फीट तक की छोटी कद-काठी वाली नैनो गाय पहुंची SGRR विश्वविद्यालय, वैज्ञानिक अध्ययन की तैयारी     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आंध्र प्रदेश की रमन्यापेट नादीपथी नैनो गाय की एक जोड़ी पहुंची है। नैनो गाय की यह प्रजाति दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की गाय है। देहरादून में पहली बार इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।   इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान...

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए जाने वाले अभियान दल को फ्लैग...

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से छात्रों के स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :