/ Sep 27, 2026

NE

News Elementor

डबल इंजन पर जनता की मुहर, विकास की जीत: धामी

Table of Content

डबल इंजन पर जनता की मुहर, विकास की जीत: धामी

देहरादून 4 मई। बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। झाल मूडी के स्वाद संग होली दिवाली मनाते हुए सीएम धामी ने इसे गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय तस्वीर बताया। साथ ही इस जीत को 29 के सेमीफाइनल और 32 के फाइनल में उत्तराखंड में भी दोहराने का आह्वाहन किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने इन जीतों, विशेषकर बंगाल की जीत को पार्टी संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित किया।

 

पार्टी मुख्यालय में हुए इस जोरदार जश्न में कार्यकताओं ने प्रदेश नेतृत्व के साथ जमकर होली दिवाली एक साथ मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ने कार्यकर्ताओं संग रंग गुलाल से होली खेली। वहां संगठन और नेतृत्व की गगनचुंबी नारों के साथ हुई आतिशबाजी से कार्यकर्ताओं ने आसमां सर पर उठा दिया। जश्न उस समय और खास हो गया , जब बंगाल की प्रवासी महिलाओं द्वारा वहां का पारम्परिक धुनुची नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें मिट्टी के बर्तन में नारियल और धूप जलाकर धुंआ से माहौल को पवित्र और सुगंधित किया। साथ ही वहां की विशेष उलू ध्वनि से खुशी का इजहार किया। उसके उपरांत सभी ने बंगाल की पारंपरिक और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस चुनाव में प्रचारित झाल मुड़ी का स्वाद लिया।

 

इस अवसर कर कार्यकताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने आसाम हैट्रिक, पांडिचेरी की लागतार दूसरी जीत और बंगाल में ऐतिहासिक जीत के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन और पार्टी केंद्रीय नेतृत्व में इन जीतों ने गंगोत्री से गंगासागर तक पूर्णतया देश को भगवामय कर दिया है। कहा, मुझे भी संदेशखाली और अन्य स्थानों पर चुनाव प्रचार के लिए जाने का मौका मिला। आज मां काली के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है वहां सरकार का बनना। ये सभी जीतें और विशेषकर जनसंघ के संस्थापक की भूमि पर भगवा फहराया जाना हम सबके लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। इस चुनाव ने पुनः साबित किया है कि डबल इंजन की सरकार स्थापित करना आज देश की प्राथमिकता है। क्योंकि ये डबल इंजन सरकार अब विकास सुशासन और जनकल्याण का प्रतीक बन गया है। नारी शक्ति अधिनियम को रोकने का जो पाप कांग्रेस और विपक्ष ने किया, उसकी सजा जनता ने उन्हें दी है।

 

कहा, हमारे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन की रणनीति से उनके कार्यकाल की शानदार जीत से शुरुआत हुई है। अब हम इसे उत्तराखंड में भी 29 के सेमीफाइनल, और 32 के फाइनल में भी दोहराएंगे। आज कश्मीर से कन्याकुमारी और अटक से कटक तक भगवा लहरा रहा है। उत्तराखंड में भी इस जीत और पीएम के संदेश को हमें घर घर ले जाना है।

 

इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट भट्ट ने खुशी जताते हुए कहा, आज उस किले को फतह किया जिसके लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कुर्बानी दी है। वर्ग विशेष को संरक्षण देने वाली सरकार के खिलाफ परिवर्तन का संदेश दिया है। अब बांग्लादेश से घुसपैठियों का रास्ता बंद होंगा और जो आ गए उन्हें बाहर निकालने का रास्ता साफ हुआ है। इन चुनावों में एक बड़ा चमत्कार हुआ है कि देश से सभी राज्यों से पूरी तरह सीपीएम और वामपंथ समाप्त हुआ है।

 

उन्होंने कहा, ये उत्साह उत्तराखंड के लिए भी लाभदायक रहने वाला है। अब हम सब धामी के नेतृत्व में तीसरी बार देवभूमि में कमल खिलाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्रि और मंत्री धन सिंह रावत समेत चुनावी राज्यों में गए कार्यकर्ताओं और 45 पूर्णकालिकों के योगदान का भी धन्यवाद किया।उन्हें 3 राज्यों की जीत विशेषकर बंगाल की जीत को भाजपा विचार प्रेरणता और जनसंघ संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित करते हुए उन्हें एक सच्ची श्रृद्धांजलि बताया।

 

इस मौके पर उन्होंने बताया कि जीत का यह उत्सव प्रदेश में अगले 3 दिन मनाया जाएगा। जिसने गांव गांव घर घर तक बंगाली समुदाय एवं अन्य लोगों के साथ तुष्टिकरण और विकास विरोधी नीतियों के खिलाफ मिली जीत को मनाया जाएगा।

 

वहीं पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद करते हुए इस जीत को सौभाग्य का अभूतपूर्व क्षण बताया। उन्होंने इन चुनावों में मुख्यमंत्री, मंत्री धन सिंह रावत और प्रदेश के कार्यकर्ताओं के योगदान को भी शानदार बताया उन्होंने अटल जी के उस विचार को याद करते हुए कहा, अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा की तर्ज पर आज देश के कोने कौने में कमल खिल रहा है। प्रदेश की जनता ने भी मन बनाया हुआ है और 27 में भी उत्तराखंड में भाजपा की सरकार तीसरी बार लायेंगे।

 

आज हुए भव्य जश्न में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष

श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, श्री तरुण बंसल, श्रीमती दीप्ति रावत, विधायक श्रीमती सविता कपूर, सरकार में दायित्वधारी डॉक्टर देवेंद्र भसीन, श्रीमती विनोद उनियाल, श्रीमती गीता खन्ना श्रीमती मधु चौहान, श्रीमती मधु भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, श्री आदित्य चौहान, श्री जगमोहन रावत, श्रीमती रुचि भट्ट, श्री विपुल मेंदोली समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकरी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा की स्थिति में तत्काल राहत-बचाव के लिए टीमें, जेसीबी व जरूरी उपकरण तैयार रखने और विभागों में समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा की स्थिति में तत्काल राहत-बचाव के लिए टीमें, जेसीबी व जरूरी उपकरण तैयार रखने और विभागों में समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 एवं 27 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए...

2 फीट तक की छोटी कद-काठी वाली नैनो गाय पहुंची SGRR विश्वविद्यालय, वैज्ञानिक अध्ययन की तैयारी

2 फीट तक की छोटी कद-काठी वाली नैनो गाय पहुंची SGRR विश्वविद्यालय, वैज्ञानिक अध्ययन की तैयारी     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आंध्र प्रदेश की रमन्यापेट नादीपथी नैनो गाय की एक जोड़ी पहुंची है। नैनो गाय की यह प्रजाति दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की गाय है। देहरादून में पहली बार इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।   इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान...

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए जाने वाले अभियान दल को फ्लैग...

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से छात्रों के स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :