/ Aug 13, 2026

NE

News Elementor

गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे विशाल निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को जनता को किया जाएगा समर्पित – गणेश जोशी।  

Table of Content

गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे विशाल निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को जनता को किया जाएगा समर्पित – गणेश जोशी।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को गढ़ीकैंट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रदेश में अबतक के सबसे विशाल निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्माणाधीन अत्याधुनिक सामुदायिक भवन के निर्माण से संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को 15 जनवरी तक निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कैबिनेट मंत्री ने तेजी से चल सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को शाबाशी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस विशाल सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर गढ़ीकैंट क्षेत्र के लोगों शादी विवाह सामाजिक कार्यों के लिए वरदान साबित होगा। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी 2023 को इस विशाल सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया था और 15 जनवरी 2024 इस भव्य सामुदायिक भवन को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जायेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ीकैंट क्षेत्र में विगत दिनों बरसात के कारण गढ़ी डाकरा को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग का भी मौका मुआयना कर मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल मार्ग को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान ईई एमडीडीए सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जितेंद्र त्रिपाठी, विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, ज्योति कोटिया, प्रभा शाह, सारिका खत्री, एई शशांक सक्सेना, मुकेश आदि उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा निकालने जा रही है। खेल मंत्री ने सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :