/ Jun 16, 2026

NE

News Elementor

जल्द ही यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखंड बनने वाला है :जोशी 

Table of Content

दून विहार में ₹430.20 लाख की पेयजल योजना के निर्माण कार्यों का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया

 

 

 

पुष्कर सिंह धामी सरकार संवदेनशीलता से कार्य कर रही है:जोशी

 

सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून धामी ही लाये : जोशी

 

 

 

जल्द ही यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखंड बनने वाला है :जोशी

 

 

 

 

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून विहार में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का भी किया निरीक्षण, निर्माण से संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

 

धामी सरकार का संकल्प : जिन योजनाओं का शिलान्यास होगा उसका लोकार्पण भी होता है – गणेश जोशी

 

 

डबल इंजन की सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार नारे को आत्मसात करते हुए जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है

 

रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के दून विहार वार्ड में राज्य सैक्टर कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वीकृत दून विहार वितरण प्रणाली पेयजल योजना के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। ये योजना ₹430.20 लाख की लागत से बनेगी, योजना के अंतर्गत दून विहार कॉलोनी, भागीरथीपुरम, कृष्णा विहार एवं अन्य समीपस्थ बस्तियां सम्मिलित हैं। इस योजना के माध्यम से क्षेत्र के 4000 से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून विहार में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर निर्माण से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार नारे को आत्मसात करते हुए जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार का संकल्प है जिन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे उसका लोकार्पण भी करेंगे। इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरकार संवदेनशीलता से कार्य कर रही है। उन्होंने सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून आदि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखंड बन गया है। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को सौंप दिया गया है, जल्द ही प्रदेश में यूसीसी लागू होने जा रहा है।

विदित हो कि इससे पूर्व वार्ड में बापूनगर में एसटीपी प्लांट निर्माण तथा पेयजल के लिए ओवर हैड टैंक का निर्माण हो चुका है। वेंडर जोन तथा सामुदायिक भवन का निर्माण गतिमान है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों और सिंचाई विभाग से नाला निर्माण जैसे विकास कार्यो की भी स्वीकृति पाइपलाइन में है।

जलनिगम के अधिशासी अभियंता दीपक नौटियाल ने बताया कि वर्तमान में प्रस्तावित क्षेत्रों में पुरानी बिछी पेयजल वितरण प्रणाली जो कि अधिकांश ए०सी०/पी०वी०सी० पाईप की है व जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है एवं साथ ही अधिकल्पित अवधि भी पूर्ण कर चुकी है, जिससे मानकों के अनुसार पेयजल उपलब्ध न होने के कारण उक्त पेयजल योजना में कुल 9.00 कि०मी० वितरण प्रणाली (मीटरिंग प्रणाली सहित) को परिवर्तित किये जाने हेतु योजना स्वीकृत है। इन क्षेत्रों को लाभान्वित करने हेतु दून विहार वितरण प्रणाली की पेयजल योजना में प्रस्तावित वितरण प्रणाली में दून विहार क्षेत्र में पूर्व से अवस्थित जलाशयों क्रमशः दून विहार स्थित 200 कि०ली० क्षमता, अंसल ग्रीन वैली स्थित 500 कि०ली० क्षमता के उच्च जलाशय एवं विवेकानन्द परिसर, राजपुर रोड़ स्थित 225 कि०ली० अवर जलाशय से पेयजल आपूर्ति की जानी है।

इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निर्वतमान पार्षद संजय नौटियाल, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल, आशीष थापा, भावना बिष्ट, रेखा राजपूत, मंदिर समिति अध्यक्ष जेपी डिमरी, देवेंद्र रावत, वीके शर्मा, योगेंद्र चौधरी, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता दीपक नौटियाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया।...

पौड़ी-श्रीनगर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं से खुलेगी संभावनाओं की नई राह

पौड़ी-श्रीनगर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं से खुलेगी संभावनाओं की नई राह मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण राजधानी में हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहा है

  एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण राजधानी में हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहा है   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “हरित उत्तराखंड-स्वच्छ उत्तराखंड” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) तेजी से कदम बढ़ा रहा...

मुख्यमंत्री धामी के सख्त फैसलों से मजबूत हुआ उत्तराखंड, भू-कानून और नकल विरोधी कानून बने बड़ी पहचान

मुख्यमंत्री धामी के सख्त फैसलों से मजबूत हुआ उत्तराखंड, भू-कानून और नकल विरोधी कानून बने बड़ी पहचान   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आई. आर.डी. टी सभागार में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत माह मई 2026...

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री धामी सरकार के विकास और जनसेवा कार्यों की सराहना की

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री धामी सरकार के विकास और जनसेवा कार्यों की सराहना की   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उनके मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, जनकल्याण तथा राज्यों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :