/ Oct 24, 2026

NE

News Elementor

कृषि के क्षेत्र में उत्तराखंड एक नया आयाम स्थापित करेगा : गणेश जोशी

Table of Content

नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2024 में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने

प्रतिभाग किया पढ़े पूरी खबर

 

 

 

कृषि के क्षेत्र में उत्तराखंड एक नया आयाम स्थापित करेगा : गणेश जोशी

 

 

 

देश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2024 में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम भारत रत्न सी० सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम एनएएससी कॉम्प्लेक्स, पूसा, नई दिल्ली में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर और भागीरथ चौधरी सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, गुजरात सहित कई अन्य प्रदेशों के कृषि मंत्री भी उपस्थित रहे।

सम्मलेन में तिलहन और दलहन स्वच्छ पौध कार्यक्रम एनपीएसएस और आईपीएमएस, डिजिटल कृषि, बीज साथी पोर्टल और बीज वितरण जैसे विषयों में विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में कृषि पद्धतियों में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। जिससे सभी हितधारकों के लिए एक सफल रबी अभियान सुनिश्चित हो सके।

अपने संबोधन में सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों एवं कृषि जलवायु समस्त प्रकार की फसलों के उत्पादन हेतु अत्यधिक अनुकूल है। उन्होंने कहा कि रबी सत्र 2024 हेतु प्रदेश में समस्त आवश्यक तैयारी कर ली गई है, बीज, खाद्य एवं उर्वरक की उपलब्धता मॉगनुसार है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के अन्तर्गत अधिक से अधिक क्षेत्रफल आच्छादित करने के लिए भारत सरकार के सहयोग से राज्य में परम्परागत कृषि विकास योजना तथा नमामि गंगे योजना का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र पोषित राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के संचालन हेतु प्रदेश के 11 जनपदों में 6400 हैक्टेयर क्षेत्रफल तथा कृषकों का चयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अपने स्तर से गंगा नदी स्वच्छता कार्यक्रम के तहत “नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कोरिडोर योजना” का संचालन 1950 हैक्टेयर क्षेत्रफल में प्रारम्भ भी कर दिया है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने संबोधन के दौरान कृषि के क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने भारत सरकार से एक नई गाइडलाइन तय करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरो द्वारा खेती को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे कृषकों का खेती के प्रति रुचि कम हो रही है। इस हेतु खेती को जंगली जनवरो से सुरक्षा हेतु घेरबाड की आवश्यकता है। इस संबंध में मंत्री गणेश जोशी ने भारत सरकार से घेरबाड हेतु बजट स्वीकृत करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित कृषक उत्पादक संगठन के गठन कार्ययोजना अन्तर्गत अब तक प्रदेश में 151 कृषक उत्पादक संगठन (एफ०पी०ओ०) का गठन किया जा चुका है। प्रत्येक विकासखण्ड में कृषक उत्पादक संगठन का गठन हो चुका है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार किसानो के कल्याण और उनकी आय दोगुनी करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प को पूर्ण करते हुए निश्चित ही वर्ष 2025 तक उत्तराखंड कृषि के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

सम्मेलन में कृषि विभाग से विनय कुमार भी उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जीवन बचाने वाली तकनीकों के प्रशिक्षण पर जोर, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की सराहनीय पहल

जीवन बचाने वाली तकनीकों के प्रशिक्षण पर जोर, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की सराहनीय पहल   देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की ओर से 22 अक्टूबर 2026...

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी         देहरादून, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर तीखा...

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी     उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में समान शैक्षिक व्यवस्था लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों...

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश       उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और उठाए जा रहे सवालों पर सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :