/ May 01, 2026

NE

News Elementor

शहर को लम्बे समय तक नही रख सकते अस्तव्यस्त समयबद्धता का रखे ध्यानःडीएम 

Table of Content

शहर को लम्बे समय तक नही रख सकते अस्तव्यस्त समयबद्धता का रखे ध्यानःडीएम

 

 

(जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समन्वय समिति की विभिन्न मार्गों पर रोड़ कटिंग की अनुमति तथा मोबाईल टावर लगाए जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। आज उत्तराखण्ड जल संस्थान दक्षिण शाखा, उत्तरशाखा, उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, बीएसएनल, यूपीसील, एडीबी, गेल गैस, रिलाईंस जियो लि0 आदि के प्रस्ताव बैठक में रखे, जिनपर सशर्त अनुमति दी गई।

जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी सड़क सुरक्षा/रोड़ कटिंग उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि अगली बैठक की सूचना देते हुए जनमानस को भी आमंत्रति किया जाए, ताकि जो भी लोग बैठक में आकर अपनी बात रखना चाहें वह आ सकें। क्षेत्र में जो निर्माण कार्य संचालित हो रहे हैं वह समयबद्धता एवं मानकों के अनुसार हो रहे हैं अन्यथा नही, जिससे धरातल पर सही स्थिति की भी जानकारी मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने एवं मानकों के अनुरूप कार्य न करने वाली ऐजेंसियों की पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

बीएसएनल को रात्रि में सर्शत कार्य करने की अनुमति देते हुए कहा कि उनका डेमेज का भुगतान किया जाना है, उससे धनराशि लेस करते हुए कार्यों की अनुमति दी तथा स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को उनके स्मार्ट सिटी से डेमेज हुई बीएसएनएल की लाईन का भुगतान की पत्रावली चलाने के निर्देश दिए।

वहीं पेयजल निगम को पुरानी लाईन से नई लाईन में शिफ्ट करने तथा घरों में पेयजल संयोजन हेतु सशर्त अनुमति दी गई शाम 05 बजे 8 बजे या रात्रि 08 से 11 बजे तक ही कार्य की अनुमति। तथा नागल हटनाल में 105 किमी कच्ची तथा 05 किमी पक्के भाग में 05 दिवस में कार्य पूर्ण करने पर अनुमति दी।

उन्होंने यूपीसीएल एवं गेल को पूर्व में दिए गए कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण न कराये जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए संसाधन बढाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा कहा कि पहले पूर्व संचालित कार्य पूर्ण करें नए कार्यों की अनुमति तभी दी जाएगी।

बैठक में उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियनंता लोनिवि मुकेश परमार, यूपीसीएल से शिखा अग्रवाल, एमडीडीए से राहुल कपूर, जल संस्थान से अधि.अभि संजय सिंह, अशीष भट्ट, अधि.अभि एनएच नवनीत पाण्डेय, डीई बीएसएनएल अभिषेक यादव, एजीएम बीएसएनएल कमलेश कुमार सहित गेल, रिलाईंस, कम्पनियों के प्रतिनिधियों सहित सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्थानीय स्तर पर बढ़ता असंतोष क्या यह सियासी संकट बनेगा? आरोपों की गूंज में घिरे पांडे

  स्थानीय स्तर पर बढ़ता असंतोष क्या यह सियासी संकट बनेगा? आरोपों की गूंज में घिरे पांडे   उत्तराखंड की राजनीति में अरविंद पांडे एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। कांग्रेस द्वारा उनके कथित पत्र को लेकर उठाए गए सवालों के बीच अब खुद उनके राजनीतिक आचरण और छवि पर भी बहस तेज...

उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा शैक्षिक संवर्ग सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को धामी कैबिनेट की मंजूरी

उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा शैक्षिक संवर्ग सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को धामी कैबिनेट की मंजूरी     देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े कुल 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों में कुंभ मेला व्यवस्थाओं से लेकर...

मुख्यमंत्री धामी का परिवारवाद पर हमला—कांग्रेस में अवसर सिर्फ एक परिवार तक सीमित

मुख्यमंत्री धामी का परिवारवाद पर हमला—कांग्रेस में अवसर सिर्फ एक परिवार तक सीमित देहरादून के परेड ग्राउंड से आज एक जोरदार सियासी संदेश निकला, जहां आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने धाकड़ अंदाज में नजर आए। हजारों की संख्या में उमड़ी मातृशक्ति के बीच सीएम धामी ने कांग्रेस...

मुख्यमंत्री धामी खुद ले रहे चारधाम यात्रा का फीडबैक हर व्यवस्था पर पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री धामी खुद ले रहे चारधाम यात्रा का फीडबैक हर व्यवस्था पर पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता           केदारनाथ धाम में आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा औली की बर्फीली ढलानों से लेकर ऋषिकेश में तेज गति से बहने वाली गंगा नदी की धारा तक, मुनस्यारी की ऊँचाइयों से लेकर टिहरी झील के विशाल विस्तार तक उत्तराखण्ड का प्रत्येक क्षेत्र साहसिक पर्यटन का एक सशक्त और जीवंत केंद्र बनकर उभर रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा औली की बर्फीली ढलानों से लेकर ऋषिकेश में तेज गति से बहने वाली गंगा नदी की धारा तक, मुनस्यारी की ऊँचाइयों से लेकर टिहरी झील के विशाल विस्तार तक उत्तराखण्ड का प्रत्येक क्षेत्र साहसिक पर्यटन का एक सशक्त और जीवंत केंद्र बनकर उभर रहा है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :