/ Jun 26, 2026

NE

News Elementor

खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जहां एक ओर फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया योजना शुरू कीं, वहीं दूसरी ओर देश में एक मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम की नींव भी रखी है :  धामी

Table of Content

खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जहां एक ओर फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया योजना शुरू कीं, वहीं दूसरी ओर देश में एक मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम की नींव भी रखी है :  धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को इंडोर स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार में उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित 50वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चौंपियनशिप का शुभारंभ किया। उन्होंने देशभर से आए सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चौंपियनशिप की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त होना गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कबड्डी हमारे देश का प्राचीन खेल होने के साथ-साथ एक विशिष्ट खेल भी है। इस खेल में सफलता के लिए जहां एक ओर खिलाड़ी की फुर्ती, ताकत और गति महत्वपूर्ण होती है वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों में धैर्य और टीम स्पिरिट की भी आवश्यकता होती है। इसमें सिर्फ शारीरिक दम-खम ही नहीं बल्कि मानसिक मजबूती की भी जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि वे भी अपने स्कूल के दिनों में कबड्डी खेला करते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में, आज भारत खेलों के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब खिलाड़ियों के चयन में भाई-भतीजावाद होता था, अच्छे खिलाड़ियों को मौका कम मिलता था, पारदर्शिता से चयन नहीं होता था, किन्तु श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इसमें पारदर्शिता आई और होनहार खिलाड़ियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। वर्तमान में देश-दुनिया के अन्दर कोई खेल प्रतियोगिता होती है तो देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ीयों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी उनसे मिलकर उनका हौंसला बढाते हैं। खिलाड़ी पदक जीतते हैं तब भी और पदक जीतने से वंचित रह जाने के बाद भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कार्य प्रधानमंत्री करते है।

उन्होने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जहां एक ओर फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया योजना शुरू कीं, वहीं दूसरी ओर देश में एक मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम की नींव भी रखी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति विकसित करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास भी कर रही है। प्रदेश में जहां एक ओर नई खेल नीति लागू कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था की गई है, वहीं प्रदेश के आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों में खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, शिक्षा, आवास, भोजन व किट आदि भी प्रदान किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 8 वर्ष की उम्र से ही प्रतिभावान बच्चों को तैयारी करने के लिए खेल-छात्रवृत्ति देने, खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण पुनः लागू करने एवं प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना करने जैसे अनेकों निर्णयों के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। शीघ्र ही राज्य में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जायेगी। जिससे हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, सुविधाएँ और अधिक अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे इन प्रयासों का ही परिणाम है कि आज उत्तराखंड, देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। हम सभी के लिए यह भी हर्ष का विषय है कि आगामी 28 जनवरी से उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन के लिए राज्य सरकार द्वारा अवस्थापना सुविधाओं के विकास में लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नए खेल मैदानों का निर्माण करने के साथ पहले से बने स्टेडियमों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। वाटर स्पोर्ट्स के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और साइकिलिंग ट्रैक का निर्माण करने के साथ ही शूटिंग रेंज को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से इस बार के राष्ट्रीय खेलों को ‘ग्रीन गेम्स’ की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस आयोजन के दौरान खिलाडियों को निर्मल मां गंगा के सानिध्य में आध्यात्मिक ऊर्जा भी प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शीतकालीन यात्रा पहली बार शुरू की गई है। गर्मियों में पूरे देश के लोग आते है। गर्मी में यहां का मौसम बहुत अच्छा होता है, शु़द्ध हवा व पानी, तापमान भी कम रहता है। सर्दियों में जहां मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा रहता है, धूप नहीं मिलती ऐंसे समय पहाड़ों पर प्रतिदिन धूप देखने को मिलती है। बर्फ से ढ़की चोटियां शानदार लगती हैं, नई ऊर्जा, उमंग, उत्साह पैदा करती है इससे अध्यात्म एवं शान्ति की प्राप्ति होती है। उन्होंने देश की जनता का आह्वान किया कि शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिये उत्तराखण्ड आएं और धूप का भी आनन्द लें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, राष्ट्रीय कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष देवी सिंह गहलोत, उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी, उत्तरांचल ऑलपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक कुंवर प्रणब सिंह चौम्पियन, संजय गुप्ता, देशराज कर्णवाल, सुरेश राठौर, सहित अन्य व्यक्ति एवं खिलाडी उपस्थित थे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे के निर्माण कार्य, सौन्दर्यीकरण कार्य, आपदा राहत आदि विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 42...

नई पीढ़ी तक लोकतंत्र सेनानियों का योगदान पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री धामी जी 

नई पीढ़ी तक लोकतंत्र सेनानियों का योगदान पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री धामी जी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया...

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं...

धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात

    धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10.08 करोड़ की वित्तीय एवं...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :