/ Sep 21, 2026

NE

News Elementor

सैन्य धाम के निर्माण के पश्चात एम.डी.डी.ए. करेगा उसका रखरखाव व संचालन :धामी

Table of Content

सैन्य धाम निर्माण के संबंध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक, यह दिये निर्देश

मुख्यमंत्री धामी सैन्य धाम के निर्माण में हो रही देरी से नाराज, 15 अक्टूबर तक निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश

सैन्य धाम के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता में भी किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश कार्यदायी संस्था एवं अभियन्ताओं को मुख्यमंत्री धामी ने दिए हैं

मुख्यमंत्री धामी ने 15 अक्टूबर तक सैन्य धाम का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाये जाने के दिए निर्देश

कठुआ जम्मू कश्मीर में शहीद प्रदेश के वीर शहीदों के आश्रितों को शीघ्र किया जाए सेवायोजित.

कठुआ जम्मू कश्मीर में
पांचों शहीदों के गांवों के आस-पास सड़क व स्कूलों के नाम इन वीर
शहीदों के नाम पर रखे जाने का बनाया जाए प्रस्ताव:धामी

सैन्य धाम के निर्माण के पश्चात एम.डी.डी.ए. करेगा उसका रखरखाव व संचालन :धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैन्य धाम के निर्माण में हो रही देरी को असन्तोषजनक बताते हुए 15 अक्टूबर तक इसका निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिये है। उन्होंने इसके लिये आगणित 94 करोड़ की धनराशि के अन्तर्गत ही निर्माण कार्य सम्पन्न कराने के भी निर्देश दिये है। सैन्य धाम के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता में भी किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश कार्यदायी संस्था एवं अभियन्ताओं को उन्होंने दिए हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सैन्य धाम निर्माण के संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस कार्य मे अब और अधिक विलम्ब न हो इसके लिये सैनिक कल्याण मंत्री को सैन्य धाम के निर्माण कार्यों का निरन्तर अनुश्रवण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाये जाने का प्रस्ताव बनाये जाने को भी कहा। कठुआ, जम्मू कश्मीर में शहीद प्रदेश के पांचों वीर शहीदों के आश्रितों सहित इस तरह के समस्त मामलों में सरकारी सेवा में सेवायोजित करने की कार्यवाही तत्काल करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने इस तरह के प्रकरणों में भविष्य में ऐसी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये कि सरकारी सेवा में सेवायोजित करने का कार्य बिना विलंब के किया जाये तथा इसके लिये समय सीमा तय कर दी जाये। पांचों शहीदों के गांवों के आस-पास सड़क व स्कूलों के नाम इन वीर शहीदों के नाम पर रखे जाने की भी शीघ्र कार्यवाही अमल में लाये जाने को कहा। उन्होंने सैन्य धाम के निर्माण के पश्चात एम.डी.डी.ए. को उसके रखरखाव व संचालन की जिम्मेदारी दिये जाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने सैन्य धाम के निर्माण में आ रहे भूमि विवाद के समाधान हेतु जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। सैन्य धाम सैनिकों के सम्मान तथा राज्य की समृद्ध सैन्य परंपरा का भी प्रतीक है। यह हमारे युवाओं का भी प्रेरणा स्थल बनेगा।

बैठक में सैन्य धाम के 500 मी. की परिधि में निर्माण कार्य प्रतिबन्धित किये जाने संबंधी जारी आदेश को निरस्त किये जाने तथा इस व्यवस्था को युक्ति संगत बनाये जाने पर भी निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशू, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, एम.डी. पेयजल निगम रणवीर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए. बंशीधर तिवारी, जेओसी सब एरिया मे.ज. आर.प्रेम राज, एम.डी. उपनल ब्रिगेडियर (से.नि.) जे.एन.एस. विष्ट,, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ब्रिगेडियर (से.नि.) अमृतलाल सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।   इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान...

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए जाने वाले अभियान दल को फ्लैग...

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से छात्रों के स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन...

सीएम धामी की सख्ती, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की निगरानी में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई तेज

सीएम धामी की सख्ती, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की निगरानी में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई तेज     मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण ने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सेक्टरवार टीमों का गठन किया है, जो...

उत्तराखण्ड में निवेश को लेकर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं के रोजगार से भी परेशानी

उत्तराखण्ड में निवेश को लेकर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं के रोजगार से भी परेशानी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :