NE

News Elementor

जिस मंगलोर विधानसभा में जमानत जब्त होने की स्थिति भाजपा की होती थी वहा उन्हें मिले 31 हज़ार से अधिक वोट, यह भाजपा के लिए इस सीट पर किसी जीत से कम नहीं पढ़े एक रिपोर्ट

Table of Content

जिस मंगलोर विधानसभा में जमानत जब्त होने की स्थिति भाजपा की होती थी वहा उन्हें मिले 31 हज़ार से अधिक वोट, यह भाजपा के लिए इस सीट पर किसी जीत से कम नहीं
पढ़े एक रिपोर्ट

मंगलौर विधानसभा सीट राज्य गठन के बाद अस्तित्व में आई थी इससे पूर्व मंगलौर क्षेत्र लक्सर विधानसभा का हिस्सा हुआ करता था राज्य गठन के बाद वर्ष 2002 और 2007 में हुए विधानसभा चुनावों में बसपा से काजी निजामुद्दीन ने लगातार दो बार जीत दर्ज की थी। पहली बार उन्होंने लोकदल के प्रत्याशी और दूसरी बार कांग्रेस के हाजी सरवत करीम अंसारी को हराया था. भाजपा दोनों बार चौथे स्थान पर रही थी. इसके बाद वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में दोनों नेताओं ने पाला बदल लिया था. बसपा से दो बार विधायक रहे काजी निजामुद्दीन ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था जबकि हाजी सरवत करीम अंसारी बसपा में शामिल हो गए थे..
हरिद्वार जिले की यह मुस्लिम बहुल सीट भाजपा के लिए हमेशा से अभेद दुर्ग रही है यहां अब तक हुए सभी चुनावों में उसे करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा इस सीट पर भाजपा को इससे पहले अब तक सबसे अधिक 24101 वोट 2019 के लोकसभा चुनाव में मिले
2024 के लोस चुनाव में उसके वोट घटकर 21000 रह गए थे..
2017 के विधानसभा चुनाव में उसने 16964 वोट ही हासिल किए थे और 2022 में उसे 18763 वोट मिले थे. यानी पांच साल में वह 1799 वोट ही बढ़ा सकी एक भी चुनाव में वह कांग्रेस और बसपा के आसपास भी नजर नहीं आई थी…
हम सभी जानते हैं कि मंगलौर सीट पर मुस्लिम और अनुसूचित जाति के वोट निर्णायक माने जाते हैं। विधानसभा क्षेत्र में 50 फीसदी वोट मुस्लिम हैं, जबकि 18 फीसदी अनुसूचित जाति वर्ग के वोट हैं। 32 फीसदी वोट में ओबीसी, गुर्जर, सैनी और अन्य वर्गों के वोट आते हैं। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक होने की वजह से इसी समुदाय के नेता जीतते रहे हैं। 2017 में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन और 2022 में बसपा के सरबत करीम अंसारी ने चुनाव जीता था सरबत करीम अंसारी के निधन से खाली हुई इस सीट पर बसपा ने उनके बेटे उबैर्दुरहमान को मैदान में उतारा जो इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे इस उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा प्रत्याशियों ने संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को खूब असहज कर भ्रम और झूठ का वातावरण बनाने का प्रयास किया, जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने, नेताओं ने मतदाताओं के बीच जा जाकर कहा कि न तो संविधान बदलने वाला है और न आरक्षण खत्म होने वाला है सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं है। यह विपक्ष का झूठा प्रचार है… वहीं भाजपा संगठन से लेकर सरकार ने इस सीट पर दिन-रात पसीना खूब बहाया.. लेकिन उनके कठोर मेहनत, तपस्या के बाद भी भाजपा प्रत्याशी को मात्र 422 वोटो के अंतर से हार का सामना करना पड़ा लेकिन सबसे बड़ी बात यह हे कि भाजपा जहां हमेशा चौथे और तीसरे नंबर पर रहती थी, जहां उसके प्रत्याशी की जमानत जपत होने की नौबत आ जाती थी वहां पर भाजपा के संगठन से लेकर सरकार ने खूब मेहनत करी ओर आज बीजेपी इस सीट पर दूसरे पायदान में आकर खड़ी हो गई.. भाजपा के लिए भविष्य में सुखद तस्वीर है ..
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेसी दुष्प्रचार पर पलटवार करते हुए कहा कि फैजाबाद लोकसभा की अयोध्या विधानसभा में हम जीते हैं और बद्रीनाथ सीट पहले से ही कांग्रेस के पास थी उन्होने मंगलौर की जनता का तो हृदय से आभार व्यक्त करते हैं हुए कि जहां हमारी जमानत जब्त होने की स्थिति होती थी वहां हम उन्हे हराने की स्थिति में पहुंच गए हैं साथ ही मंगलोर की जनता ने कांग्रेस के बाहरी होने के आरोपों को नकारते हुए, भाजपा प्रत्याशी करतार बढाना आशीर्वाद दिया उस ऋण को हमारी सरकार क्षेत्र के विकास की गति तीव्र करके देंगे.जनादेश की समीक्षा हम करेंगे और जो भी कमी पाई जाएगी उसमे सुधार किया जाएगा बाहर से आए पार्टी उम्मीदवारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, राजनैतिक दलों से विभिन्न पार्टियों से लोग आते रहते हैं । जिनमे कुछ को टिकट भी दिया जाता है उनमें कुछ जीत भी जाते हैं और कुछ हार भी जाते हैं। चुनाव नतीजों की समीक्षा की जायेगी और जहां भी कुछ सुधार की गुंजाइश होगी वहां सुधार भी किया जाएगा।
भट्ट ने कांग्रेसी प्रतिक्रिया को लेकर कटाक्ष किया कि सत्ता दल के साथ कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण था। क्योंकि हमारे पास तो दोनों सीटें पहले भी नही थी, लेकिन कांग्रेस के लिए जीतना बहुत जरूरी था । लेकिन कांग्रेस की यह जीत अकेले दम पर नहीं है क्योंकि यूकेडी, वामपंथी समेत तमाम दलों का समर्थन उन्हे था बावजूद इसके कभी बड़े अंतर से जीतने वाली कांग्रेस मात्र 422 मतों के अंतर से भाजपा से जीत पाई है

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चोरगलिया की जनता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा तोहफा, शेर नाला पर डबल लेन पुल का लोकार्पण

चोरगलिया की जनता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा तोहफा, शेर नाला पर डबल लेन पुल का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,उत्तराखंड सरकार...

धामी बोले—उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है, सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण को सरकार प्रतिबद्ध

  धामी बोले—उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है, सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण को सरकार प्रतिबद्ध       स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन...

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी...

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :