NE

News Elementor

यहां की जनता जम्मू कश्मीर का विकास चाहती है। विकास के साथ आगे बढ़ना चाहती है  

Table of Content

यहां की जनता जम्मू कश्मीर का विकास चाहती है। विकास के साथ आगे बढ़ना चाहती है

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छिंज मैदान, मशेडी, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी श्री जीवन लाल के पक्ष में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मशेडी क्षेत्र भी उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की भांति है। हाल ही मैं इस क्षेत्र में उत्तराखंड के 5 जवान, भारत मां की सेवा में शहीद हो गए थे। क्षेत्र की जनता आगामी चुनाव में नया इतिहास रचते हुए कमल खिलाने जा रही है। यहां की जनता जम्मू कश्मीर का विकास चाहती है। विकास के साथ आगे बढ़ना चाहती है। भाजपा प्रत्याशी श्री जीवन लाल ने कम समय में भी बरी की जनता की सेवा की है। वो निरंतर क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान देते हैं। उन्होने जनता से आगामी 1 अक्टूबर को कमल के फूल पर वोट देकर बरी विधानसभा के साथ ही पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का दिया हर एक वोट कश्मीर को आगे बढ़ाने का काम करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2014 के बाद देश में कई ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर विकास कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा पहले कश्मीर में आतंकवादियों जिहादियों अलगावादियों की बात होती थी। पर आज चुनाव में विकास की बात हो रही है। क्योंकि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में बस विकास को आगे बढ़ाया है। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, नेशनल हाईवे, एक्सप्रेसवे, चिनाब ब्रिज, एम्स, आईआईएम, अनेकों परियोजनाएं को निरंतर बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 के बाद जम्मू कश्मीर में 70 हजार करोड़ का विदेशी निवेश बढ़ा है। पर्यटन के क्षेत्र में निरन्तर कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। पहले बाबा अमरनाथ की यात्रा के समय आतंकवाद का साया होता था लेकिन अब पांच लाख से अधिक लोगों ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर की समृद्धि का दौर शुरू हुआ है। उन्होंने कहा विकास की इस यात्रा को निरतर जारी रखने हेतु हम सभी ने भाजपा के पक्ष में वोट करना है और हर बूथ में विजय प्राप्त करनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री जी का नारा है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास तो दूसरी ओर कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस पार्टी है जो अलग झंडा, धारा 370 को वापस लाने और अलगाववाद की बात करते हैं। उन्होंने कहा बरी क्षेत्र के कुछ निर्दलीय प्रत्याशी जनता को भ्रमित करने का काम कर रहें हैं। उन्होंने कहा जनता झूठे लोगों के झांसे में नही आएगी। विपक्षी दल जम्मू कश्मीर में गुर्जर, बकरवाल, पहाड़ी, लोगों का आरक्षण वापस छीनना चाहती है। जम्मू कश्मीर की महिलाओं को मिले अधिकारों को विपक्षी दल छीनना चाहते हैं। कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस के लोग जेल से पत्थरबाजो और आतंकवादियों को छुड़ाना चाहती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस आतंकवादियों को पोषित करती हैं। उन्होंने कहा भाजपा के पक्ष में गया जनता का हर वोट जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों को रोकने का काम करेगा। प्रधानमंत्री मोदी जी के समय में आतंकवादी अलगाववादियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कांग्रेस के शहजादे अगर आज कश्मीर के अंदर आ पा रहे हैं तो इसका श्रेय भी प्रधानमंत्री जी को जाता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा के पास जम्मू कश्मीर के विकास का रोड मैप है।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी...

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :