/ Sep 10, 2026

NE

News Elementor

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जल स्रोतों व सहायक नदियों के संरक्षण व संवर्द्धन हेतु किए जाने वाले कार्यों हेतु पचास प्रतिशत धनराशि का आवंटन ‘सारा‘ की मद से किया जाएगा शेष पचास प्रतिशत धनराशि की व्यवस्था विभागों को अपने स्तर से करनी होगी

Table of Content

 

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जल स्रोतों व सहायक नदियों के संरक्षण व संवर्द्धन हेतु किए जाने वाले कार्यों हेतु पचास प्रतिशत धनराशि का आवंटन ‘सारा‘ की मद से किया जाएगा शेष पचास प्रतिशत धनराशि की व्यवस्था विभागों को अपने स्तर से करनी होगी

 

 

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले में स्प्रिंग एंड रीवर रिज्यूविनेशन अथॉरिटी (सारा) के तहत चिन्हित जल स्रोतों एवं सहायक नदियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवीकरण के लिए विभागों को दो दिनों के भीतर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कहा है कि योजना के लिए जल स्रोतों एवं सहायक नदियों के चिन्हीकरण का पुनः परीक्षण कर पानी की कमी वाले क्षेत्रों में योजना संचालित करने को प्राथमिकता दी जाय।

स्प्रिंग एंड रीवर रिज्यूविनेशन अथॉरिटी (सारा) की जिला कार्यकारी समिति की जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में जिले में चिन्हित 60 जल स्रोतों एवं 20 सहायक नदियों में जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के उपायों को लेकर विभागों की कार्य योजना के बारे में विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जल स्रोतों व सहायक नदियों के संरक्षण व संवर्द्धन हेतु किए जाने वाले कार्यों हेतु पचास प्रतिशत धनराशि का आवंटन ‘सारा‘ की मद से किया जाएगा शेष पचास प्रतिशत धनराशि की व्यवस्था विभागों को अपने स्तर से करनी होगी। लिहाजा इसके लिए सक्षम विभागों के स्तर से ही योजना का क्रियान्वयन कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने योजना हेतु सही स्थल का चयन करने और उच्च गुणवत्ता के व उत्कृष्ट परिणाम देने वाले कार्यों को ही शामिल किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि सहायक नदियों में जल संग्रहण के लिए सीमेंटेड चैक डैम एवं जलाशय जैसी उपयुक्त व स्तरीय संरचनाओं का निर्माण प्रस्तावित किया जाय। इसके लिए विभागों को सिचांई विभाग के स्तर से तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि ‘सारा‘ के तहत जिले में चिन्हित जल स्रोतों एवं सहायक नदियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवीकरण हेतु विभिन्न उपचारात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिसके तहत खंतियों, चाल-खाल, चैकडैम, रिचार्ज पिट आदि जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण के साथ ही वानस्पतिक उपचार, चारा घास रोपण, वृक्षारोपण कार्य किए जाएंगे। चिन्हित जल स्रोतों व सहायक नदियों के उपचार के लिए एक करोड़ रूपये से कम लागत की योजनाओं हेतु ‘सारा‘ की मद से इस वर्ष दो करोड़ रूपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी और एक करोड़ रूपये से अधिक लागत की योजनाओं के लिए जिले को अधिकतम पॉंच सालों के लिए सात करोड़ पचास लाख रूपये ‘सारा‘ मद से मिलेंगे। योजना के कार्यान्वयन हेतु संबंधित विभागों को भी इतनी ही धनराशि का योगदान करना होगा।
बैठक में तय किया गया कि ‘सारा‘ के तहत एक करोड़ से कम लागत की जल स्रोतों की संरक्षण की योजनाओं का कार्यान्वयन वन विभाग के स्तर से किया जाएगा। जबकि एक करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का कार्यान्वयन वन विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के द्वारा तीन सालों की अवधि में किया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग के द्वारा इस योजना में अपना अंशदान मनरेगा के माध्यम से दिया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एस.एल.सेमवाल, प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना रविन्द्र पुंडीर, अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास, जिला विकास अधिकारी रमेश चन्द्र, उप निदेशक जलागम सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता सिंचाई के.एस.चौहान, उप प्रभागीय वनाधिकारी मयंक गर्ग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी 

  सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व...

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने...

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखंड...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त...

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :