/ Sep 21, 2026

NE

News Elementor

मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं विश्व कल्याण की कामना की

Table of Content

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ धाम, पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की ली जानकारी

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा

मुख्यमंत्री धामी ने लगभग 20 मिनट पूजा के बाद दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का अभिवादन कर श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री ने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का की समीक्षा करते हुए निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समयबद्धता के साथ सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं विश्व कल्याण की कामना की


मुख्यमंत्री धामी ने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारों को दिए यह निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा ने वीआईपी हैलीपैड पर उनका स्वागत किया। इसके बाद, मुख्यमंत्री तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिले। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। करीब 20 मिनट पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का अभिवादन कर श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने धाम के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग का आशीर्वाद प्राप्त किया, साथ ही तीर्थ पुरोहितों के साथ धाम में चल रहे निर्माण एवं अन्य कार्यों के संबंध में चर्चा कर सुझाव मांगे। उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का की समीक्षा करते हुए निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समयबद्धता के साथ सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी योगेन्द्र सिंह, प्रभारी कार्यकारी अधिकारी आरसी तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, अनूप सेमवाल, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, विनोद शुक्ला, किशन बगवाड़ी, उमेश पोस्ती, केशव तिवारी, दिनेश बगवाड़ी सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी एवं तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।   इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान...

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए जाने वाले अभियान दल को फ्लैग...

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से छात्रों के स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन...

सीएम धामी की सख्ती, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की निगरानी में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई तेज

सीएम धामी की सख्ती, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की निगरानी में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई तेज     मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण ने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सेक्टरवार टीमों का गठन किया है, जो...

उत्तराखण्ड में निवेश को लेकर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं के रोजगार से भी परेशानी

उत्तराखण्ड में निवेश को लेकर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं के रोजगार से भी परेशानी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :