/ Aug 12, 2026

NE

News Elementor

बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इस लिए धामी सरकार का आभार व्यक्त किया है पढ़िए पूरी ख़बर..

Table of Content

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में होगी अब नई सुरक्षा व्यवस्था, शासन से मिली मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर

 

धामी सरकार ने बदरी केदार मंदिर समिति में सुरक्षा संवर्ग के लिए पदों के सृजन की अनुमति दे दी है

सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति के पास अब दर्शन व्यवस्था से लेकर सुरक्षा का सभी जिम्मा भी होगा, एक डीएसपी रैंक का अधिकारी सुरक्षा का जिम्मा संभालेगा. जिसकी मांग लंबे समय से हो रही थी

बदरी केदार मंदिर समिति अर्ध सैनिक बलों से डीएसपी रैंक के अधिकारी को प्रतिनियुक्ति पर तैनात करेगी और उसके नीचे 57 आउटसोर्स सुरक्षा कर्मियों को मंदिर और उसके खजाने की सुरक्षा में लगाया जाएगा

 

उत्तराखंड शासन ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति यानी बदरी केदार मंदिर समिति के उस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है

बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इस लिए धामी सरकार का आभार व्यक्त किया है पढ़िए पूरी ख़बर..


बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बीकेटीसी सुरक्षा संवर्ग का प्रमुख मुख्य मंदिर सुरक्षा अधिकारी का पद होगा

 

मुख्य मंदिर सुरक्षा अधिकारी के नीचे दो मंदिर सुरक्षा अधिकारियों के पद सृजित किये गए हैं, जो पुलिस से इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी लिए जायेंगे और इनके नीचे सब इंस्पेक्टर रैंक के चार उप मंदिर सुरक्षा अधिकारी होंगे

 

आउटसोर्स के माध्यम से 10 मुख्य मंदिर रक्षक और 40 मंदिर रक्षकों की नियुक्ति की जाएगी: अजेंद्र अजय

आईटी संवर्ग के लिए भी शासन ने बीकेटीसी में सहायक प्रोग्रामर का एक पद सृजित किया है. इस पर नियत मानदेय पर नियुक्ति की जायेगी

 

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सुरक्षा संवर्ग और आईटी संवर्ग में पद सृजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है

बीकेटीसी का अपना सुरक्षा संवर्ग होने से मंदिरों में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित किया जा सकेगा.: अजेंद्र अजय

ई-ऑफिस, ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग होने से कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी: अजेंद्र अजय

बदरीनाथ व केदारनाथ के अलावा अन्य अधीनस्थ मंदिरों में भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. आईटी संवर्ग में पदों के सृजन से विभिन्न व्यवस्थाओं में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग होगा

 

 

 

धामी सरकार ने बदरी केदार मंदिर समिति में सुरक्षा संवर्ग के लिए पदों के सृजन की अनुमति दे दी है. सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति के पास अब दर्शन व्यवस्था से लेकर सुरक्षा का सभी जिम्मा भी होगा. साथ ही एक डीएसपी रैंक का अधिकारी सुरक्षा का जिम्मा संभालेगा. जिसकी मांग लंबे समय से हो रही थी.
देहरादून (उत्तराखंड): बदरी केदार मंदिर समिति ने बदरीनाथ

और केदारनाथ धाम की सुरक्षा के लिए अलग से सुरक्षा संवर्ग की व्यवस्था की है. बदरी केदार मंदिर समिति अर्ध सैनिक बलों से डीएसपी रैंक के अधिकारी को प्रतिनियुक्ति पर तैनात करेगी और उसके नीचे 57 आउटसोर्स सुरक्षा कर्मियों को मंदिर और उसके खजाने की सुरक्षा में लगाया जाएगा.

उत्तराखंड शासन ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति यानी बदरी केदार मंदिर समिति के उस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है, जिसमें मंदिर समिति द्वारा अलग से सुरक्षा संवर्ग की मांग की गई थी. उत्तराखंड शासन से संस्कृति व धर्मस्व सचिव हरिचंद्र सेमवाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए दिए हैं. वहीं बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसके लिए उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया है

बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बीकेटीसी सुरक्षा संवर्ग का प्रमुख मुख्य मंदिर सुरक्षा अधिकारी का पद होगा और यह पुलिस के डीएसपी रैंक का अधिकारी होगा. जिसे नागरिक पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र बल या फिर अर्ध सैनिक बल से प्रतिनियुक्ति के आधार पर रखा जाएगा. मुख्य मंदिर सुरक्षा अधिकारी के नीचे दो मंदिर सुरक्षा अधिकारियों के पद सृजित किये गए हैं, जो पुलिस से इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी लिए जायेंगे और इनके नीचे सब इंस्पेक्टर रैंक के चार उप मंदिर सुरक्षा अधिकारी होंगे. ये सभी पद सरकार से प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे. इसके अलावा आउटसोर्स के माध्यम से 10 मुख्य मंदिर रक्षक और 40 मंदिर रक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा आईटी संवर्ग के लिए भी शासन ने बीकेटीसी में सहायक प्रोग्रामर का एक पद सृजित किया है. इस पर नियत मानदेय पर नियुक्ति की जायेगी.

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सुरक्षा संवर्ग और आईटी संवर्ग में पद सृजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि बीकेटीसी का अपना सुरक्षा संवर्ग होने से मंदिरों में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित किया जा सकेगा. बदरीनाथ व केदारनाथ के अलावा अन्य अधीनस्थ मंदिरों में भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. आईटी संवर्ग में पदों के सृजन से विभिन्न व्यवस्थाओं में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग होगा. ई-ऑफिस, ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग होने से कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी.

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा निकालने जा रही है। खेल मंत्री ने सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :