/ Sep 21, 2026

NE

News Elementor

अग्निवीरों को पुलिस और राज्य के अन्य विभागों की भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी  

Table of Content

अग्निवीरों को पुलिस और राज्य के अन्य विभागों की भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र के ऐलान के अगले दिन 15 जून 2022 को ही मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कर दी थी सरकार की मंशा

धामी ने कहा, मां भारती की सेवा के बाद अग्निवीरों को राज्य के विभिन्न विभागों में प्राथमिकता के साथ समायोजित करेगी सरकार

 

राज्य में युवाओं के सर्वांगीण विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करने को सरकार प्रतिबद्ध

जरूरत पड़ी तो अग्निवीरों को आरक्षण देने के लिए विधेयक भी ला सकती है सरकार:धामी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के ऐलान के अगले दिन यानी 15 जून को ही राज्य सरकार ने अग्निवीरों के हितों को लेकर अपना स्टैंड स्पष्ट कर दिया था। मां भारती की सेवा के उपरांत कोई भी अग्निवीर खाली नहीं बैठेगा। राज्य सरकार अग्निवीरों को पुलिस फोर्स के अलावा राज्य के विभिन्न विभागों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजित करेगी। इसके लिए आरक्षण के प्रावधान पर कैबिनेट में फैसला लेने या फिर विधेयक लाने में भी सरकार पीछे नहीं हटेगी।इसके लिए सरकार ने अधिकारियों को भी प्राथमिकता के साथ ठोस प्रस्ताव तैयार कर जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार अग्निवीरों के भविष्य को लेकर गंभीर है। यही कारण है कि देश में अग्निपथ योजना के अगले दिन 15 जून 2022 को ही मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर सरकार की मंशा स्पष्ट कर दी थी। धामी सरकार ने योजना लागू होते ही अग्निवीरों को पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन जैसी फोर्स और अन्य सरकारी विभागों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजित करने का ऐलान कर दिया था। उस वक्त यह निर्णय लेने वाला उत्तराखंड पहला राज्य था। चूंकि, एक जनवरी 2023 में भर्ती हुए अग्निवीरों में से 75 फीसद जवान 2026 तक रिटायर्ड होंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों और सैनिक कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि वह अग्निवीरों की सुरक्षा को लेकर जल्द ठोस कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा कि अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करने को कैबिनेट में प्रस्ताव लाने तथा आगामी विधानसभा सत्र में आरक्षण विधेयक पर भी फैसला लिया जाएगा, ताकि किसी भी सूरत में अग्निवीरों और उनके परिजनों में असुरक्षा की भावना न पनपे।
मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया कि अग्निवीरों की सुरक्षा को लेकर सरकार दो साल पहले ही अपनी मंशा स्पष्ट कर चुकी है, ऐसे में राज्य के अग्निवीरों और उनके परिजनों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।   इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान...

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए जाने वाले अभियान दल को फ्लैग...

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से छात्रों के स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन...

सीएम धामी की सख्ती, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की निगरानी में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई तेज

सीएम धामी की सख्ती, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की निगरानी में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई तेज     मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण ने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सेक्टरवार टीमों का गठन किया है, जो...

उत्तराखण्ड में निवेश को लेकर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं के रोजगार से भी परेशानी

उत्तराखण्ड में निवेश को लेकर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं के रोजगार से भी परेशानी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :