/ Sep 10, 2026

NE

News Elementor

फर्जी खबर फैलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई! इन्दिरेश अस्पताल ने SSP से की शिकायत, 5 करोड़ का मानहानि दावा”

Table of Content

फर्जी खबर फैलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई! इन्दिरेश अस्पताल ने SSP से की शिकायत, 5 करोड़ का मानहानि दावा”

‘राय शुमारी’ यूट्यूब चैनल की झूठी खबर की पोल पट्टी खुली

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर राय शुमारी यूट्यूब चैनल पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

श्री महंत इन्दरेश अस्पताल राय शुमारी यूट्यूब/फेसबुक चैनल पर करेगा 5 करोड़ की मानहानि का दावा

 

 

बोली जनता सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए नवजात के ईलाज को बनाया मुद्दा ऐसे भ्रामक यूट्यूबरों से जनता को करनी चाहिए तौबा

 

 

आज बोलने लगा है उत्तराखंड सरकार को ऐसे युटुब फेसबुक चैनलों को करना चाहिए बैन, जो फर्जी और वायरल खबरों से माहौल खराब करते हैं

 

 

देहरादून।

सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने की होड़ में एक बार फिर यूट्यूब पत्रकारिता पर कानून की आंच आ सकती है। भ्रामक समाचार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कड़ा रूख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को तहरीर देकर राय शुमारी यूट्यूब चैनल के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल राय शुमारी यूट्यूब चैनल पर 5 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा करने जा रहा है।

यूट्यूब चैनल ‘राय शुमारी’ ने एक भ्रामक वीडियो समाचार पोस्ट किया। वीडियो में राय शुमारी चैनल ने एक नवजात बच्चे के उपचार के मामले को तोड़-मरोड़कर पेश किया। यूट्यूब चैनल ने झूठी एवम् भ्रामक जानकारी को खबर का आधार बनाया ताकि लोगों के बीच भ्रम परोसा जा सके। इसका नतीजा यह रहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने एसएसपी देहरादून को पत्र लिखकर चैनल पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राय शुमारी यूट्यूब चैनल ने बिना तथ्यों को जाॅचें परखे ऐसा दावा क्यों किया ?? यह चैनल के प्रबन्धन को उनके पत्रकारों से अवश्य पूछना चाहिए। समाचार में ऐसा झूठ बोला गया कि 25 हजार रुपये के अभाव में नवजात का इलाज नहीं हो सका। हालांकि, जब पूरे मामले की जांच की गई तो सच्चाई कुछ और ही सामने आई। बच्चे के पिता ने खुद यह स्पष्ट किया कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा उनके बच्चे को उपचार देने में किसी प्रकार का कोई भी विलम्ब नहीं किया गया।

बच्चे के पिता आशीष राजवंशी ने स्वयं सामने आकर अस्पताल के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने उनके बच्चे को नया जीवन दिया है और वह अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ की सेवाओं से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अस्पताल से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है और बच्चे का इलाज बेहतर तरीके से चल रहा है। इमरजेंसी में आने पर उन्हें तत्काल ईलाज मिला, उपचार में कोई देरी नहीं हुई। उम्मीद है कि एक-दो दिनों में बच्चे को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उल्लेखनीय है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उत्तराखण्ड में आयुष्मान योजना के तहत हर वर्ष सबसे अधिक मरीजों का इलाज करने वाला अग्रणी अस्पताल है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने यूट्यूब चैनल ‘राय शुमारी’ के खिलाफ 5 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा कर रहा है। सोशल मीडिया में इस प्रकार की खबरों को झूठे तरीके से परोसने के मामलों पर पूर्णं प्रतिबंध लगना चाहिए। इस तरह की फर्जी और भ्रामक खबरें न केवल समाज को गुमराह करती हैं, बल्कि मीडिया की विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी 

  सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व...

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने...

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखंड...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त...

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :