/ Aug 12, 2026

NE

News Elementor

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल फेरबदल की सुगबुआहट के बीच प्रधानमंत्री मोदी से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत

Table of Content

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल फेरबदल की सुगबुआहट के बीच प्रधानमंत्री मोदी से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत

प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल की सुगबुआहट के बीच कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इसके पहले 26 जून को मुख्यमंत्री धामी ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी, जिसके बाद से मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई थीं।

प्रदेश में लंबे समय से किसी न किसी कारण से मंत्रिमंडल विस्तार टल रहा है, लेकिन अब एक बार फिर इसको लेकर सुगबुआहट तेज हो गई है। दरअसल, मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन पहले 5 राज्यों के चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव के चलते मंत्रिमंडल फेरबदल पर ब्रेक लग गया था।

दरअसल उत्तराखंड में मुख्यमंत्री सहित कुल 12 सदस्यों का मंत्रिमंडल है। मुख्यमंत्री धामी के साथ 8 मंत्रियों ने शुरुआत में शपथ ली थी, तभी से तीन मंत्री पद खाली चल रहे थे। वहीं कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद कुल चार पद खाली हो गए । इसी के चलते लोकसभा चुनाव से पहले भी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोरों पर थीं, लेकिन चुनाव के चलते विस्तार को टाल दिया गया था। अब प्रदेश में एक बार फिर से मंत्रिमंडल के विस्तार की खबरें जोरों पर हैं। अब माना जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व दोनों की तरफ से इसको लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है, और इस फेरबदल में न केवल कई नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है, बल्कि कुछ मंत्रियों की खराब प्रदर्शन के चलते गाज भी गिर सकती है। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद कुछ मंत्रियों को पद से हटा कर अन्य जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।

बहरहाल, धन सिंह रावत की मुलाकात के पीछे जो भी कारण रहे हों, लेकिन जानकार सूत्रों की मानें तो प्रदेश में कुछ मंत्रियों की छुट्टी होने के साथ-साथ आधा दर्जन नए चेहरों के कैबिनेट में शामिल होने का अनुमान जताया जा रहा है।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा निकालने जा रही है। खेल मंत्री ने सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :