/ Sep 20, 2026

NE

News Elementor

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेयजल संकट पर दिए तुरंत कार्रवाई के आदेश

Table of Content

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेयजल संकट पर दिए तुरंत कार्रवाई के आदेश

जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनता को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें।

 

 

इस दौरान पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं सिंचाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था करने तथा खराब नलकूपों एवं हैंडपंपों, को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को प्राथमिकता पर गड्ढामुक्त करने और विद्युत विभाग को निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

 

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, जिलाधिकारी , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।   इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान...

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए जाने वाले अभियान दल को फ्लैग...

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से छात्रों के स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन...

सीएम धामी की सख्ती, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की निगरानी में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई तेज

सीएम धामी की सख्ती, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की निगरानी में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई तेज     मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण ने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सेक्टरवार टीमों का गठन किया है, जो...

उत्तराखण्ड में निवेश को लेकर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं के रोजगार से भी परेशानी

उत्तराखण्ड में निवेश को लेकर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं के रोजगार से भी परेशानी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :