NE

News Elementor

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, सरकार जन-जन के द्वार पहुंचकर जनता की सेवा कर रही है

Table of Content

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, सरकार जन-जन के द्वार पहुंचकर जनता की सेवा कर रही है

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर में सेवा, शिक्षा और संस्कार का सम्मान हुआ। उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर पहुँचे। स्कूल परिवार की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया गया। अपने बीच सूबे के मुखिया को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री धामी ने एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की ओर से शिक्षा एवम् बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती सहाना रहमान, समस्त शिक्षकगणों एवं विद्यार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पुष्पवर्षा के साथ भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर, दायित्वधारी श्री रोहिला जी, श्री पुनीत मित्तल सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि व मुख्यमंत्री के सचिव वंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार जन जन के द्वार पहुंचकर जनता की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय संस्थान शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा समाज की सेवा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा समाज के गरीब एवं पिछड़े वर्ग तथा उच्च वर्ग दोनों को ही प्राथमिक शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, मेडिकल शिक्षा एवं उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री धामी विद्यालय के विद्यार्थियों के अनुशासन, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया तथा उन्हें स्नेह, प्रोत्साहन एवं आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर क्षेत्र का प्रमुख अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है, जहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सहाना रहमान ने माननीय मुख्यमंत्री जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा श्री दरबार साहिब का स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों ने श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर के नवीन भवन, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके आगमन को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी बताया।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, सरकार जन-जन के द्वार पहुंचकर जनता की सेवा कर रही है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, सरकार जन-जन के द्वार पहुंचकर जनता की सेवा कर रही है देहरादून। श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर में सेवा, शिक्षा और संस्कार का सम्मान हुआ। उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत श्री गुरु राम राय इंटरनेशनल स्कूल, सहसपुर पहुँचे। स्कूल परिवार...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनभागीदारी से सशक्त हो रहा उत्तराखण्ड का विकास मॉडल

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनभागीदारी से सशक्त हो रहा उत्तराखण्ड का विकास मॉडल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड के...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा शिविरों से आमजन को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ

    मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा शिविरों से आमजन को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ     उत्तराखंड में इन दिनों सरकार सिर्फ सचिवालय तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वयं जनता के द्वार पहुंच रही है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोगों...

बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे को लेकर बड़ा खुलासा, प्रमोद नौटियाल पर एफआईआर, 15 दिन में जांच पूरी होगी

बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे को लेकर बड़ा खुलासा, प्रमोद नौटियाल पर एफआईआर, 15 दिन में जांच पूरी होगी     देहरादून, 07 जुलाई । श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे आदि के संबंध में प्राप्त कथित अनियमितताओं की शिकायत पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार एक्शन मोड में नजर आई ।...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—जनभागीदारी से ही देहरादून बनेगा सुव्यवस्थित, आधुनिक और बेहतर राजधानी।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—जनभागीदारी से ही देहरादून बनेगा सुव्यवस्थित, आधुनिक और बेहतर राजधानी   आने वाले डेढ़ दशक में राजधानी देहरादून कैसी दिखेगी, शहर का विस्तार किस दिशा में होगा, हरित क्षेत्र कैसे संरक्षित रहेंगे, यातायात व्यवस्था कितनी आधुनिक होगी और बढ़ती आबादी की जरूरतों को किस प्रकार पूरा किया जाएगा, इन सभी...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :