/ Sep 10, 2026

NE

News Elementor

देहरादून डीएम ने लगाया जनता दरबार, 146 समस्याएं आई सामने जिलाधिकारी ने अनेक समस्याओं का किया मौके पर ही निस्तारण

Table of Content

देहरादून डीएम ने लगाया जनता दरबार, 146 समस्याएं आई सामने जिलाधिकारी ने अनेक समस्याओं का किया मौके पर ही निस्तारण

 

 

सोमवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्ण सभागार में आम जनता की समस्याओं के निदान हेतु जनता दरबार आयोजित किया।आज जनता दरबार मे कुल 146 समस्याएं प्राप्त हुई।जिनमे से अधिकांश समस्याओं का जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल निस्तारण किया।
जनता दरबार मे राजपुर रोड में सड़क किनारे बह रहे सीवर के पानी,खुले में पिलाई जा रही शराब और असामाजिक तत्वों द्वारा राहगीरों पर कसी जा रही फब्तियों की शिकायतें जिलाधिकारी महोदय को प्राप्त हुई जिसका संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।वहीं चकराता निवासी महिला ने अपने क्षतिग्रस्त भवन की शिकायत से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया जिसपर उन्होंने राजस्व विभाग को भी शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आयोजित जनता दरबार मे संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्हें आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर रखते हुए निस्तारित करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।कहा की हम सब जनता के सेवक हैं ऐसे में उनकी शिकायतों और समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता के साथ ही हमारा कर्तव्य भी है।साथ ही कहा कि यदि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के लगातार चक्कर काटने पड़ेंगे तो इसके किये संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।साथ ही उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी कालसी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी हर गिरी, शालिनी नेगी, कुम कुम जोशी, स्मृति परमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे। तथा तहसीलदार विकासनगर, चकराता वर्चुअल माध्यम से रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी 

  सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व...

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने...

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखंड...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त...

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :