/ Sep 10, 2026

NE

News Elementor

प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा की भाजपा सरकार ने बीते 10 सालों में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिसके बाद हरियाणा की तस्वीर बदली है

Table of Content

प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा की भाजपा सरकार ने बीते 10 सालों में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिसके बाद हरियाणा की तस्वीर बदली है

 

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरियाणा स्थित पिंजौर में कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के पक्ष में आयोजित ‘महिला सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि मुझे “देवी की धरा” में पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज हरियाणा की मातृशक्ति से समर्थन मांगने आया हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से आज इस रैली में कार्यकर्ताओं का अपार जन सैलाब उमड़ रहा है उससे यह स्पष्ट है कि आने वाले 5 अक्टूबर को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री से नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा की भाजपा सरकार ने बीते 10 सालों में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिसके बाद हरियाणा की तस्वीर बदली है। सड़क,स्वास्थ्य, पेयजल, इंफ्रास्ट्रक्चर समेत हर क्षेत्र में हरियाणा आगे बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने बीते 10 वर्षों में 40 बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के साथ ही गांव गांव में सड़कों का जाल बिछाया है । बीते कुछ समय में केंद्र सरकार ने हरियाणा के लिए रेल बजट 300 करोड़ से 3000 करोड़ किया गया है यह सब डबल इंजन सरकार का करिश्मा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरियाणा सरकार घर-घर शुद्ध पेयजल देने के साथ ही मातृशक्ति के लिए समर्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों में हरियाणा में 24 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले हैं जबकि 44 लाख गरीब परिवारों को ₹500 में गैस का कनेक्शन दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 वर्ष पहले की सरकारों ने प्रदेश में बेटियों को न कभी आगे बढ़ने दिया ना ही उनकी सुध ली, लेकिन बीते 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने बेटियों को आगे बढ़ते हुए बेटी- पढ़ाओ बेटी- बचाओ अभियान के तहत तेजी से कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंचायती राज में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए 50% आरक्षण की व्यवस्था की है, आज हरियाणा में 41% सरपंच महिलाएं चुनी गई है जो निडर होकर अपने गांव को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं ।भाजपा सरकार ने हरियाणा में बड़ी संख्या में महिला थाना स्थापित करके महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है।

मुख्यमंत्री के कहा कि हरियाणा राज्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में विकास का पहिया आगे बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस ने नारा दिया है ‘हाथ बदलेगा हालात’ लेकिन इनका इतिहास बताता है कि कांग्रेस के हाथ ने कभी हालात नहीं बदला अपितु कांग्रेस के हाथ ने हमेशा आम आदमी के गले को दबाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 10 साल पहले कांग्रेस की सरकार घोटाले की सरकार रही है कभी इंडस्ट्रियल घोटाला हुआ तो कभी गरीब किसानों की भूमि का घोटाला हुआ। हुड्डा सरकार में कांग्रेस द्वारा सरकारी नौकरियों में पर्ची -खर्ची का सिस्टम चलता था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पर्ची-खर्ची की व्यवस्था को खत्म कर हरियाणा को जातिवाद और भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकाल कर पारदर्शी व्यवस्था लागू की है।

इस अवसर पर भाजपा हरियाणा के विभिन्न पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी 

  सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व...

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने...

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखंड...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त...

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :