/ Aug 12, 2026

NE

News Elementor

केदारनाथ यात्रा मार्ग: चीड़वासा में हुआ भूस्खलन से हादसा, तीन यात्रियों की मौत 8 घायल, मुख्यमंत्री ने गहरा दु:ख जताया, जिलाधिकारी को दिया ये निर्देश

Table of Content

*जनपद रुद्रप्रयाग- केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा में हुआ भूस्खलन से हुआ हादसा, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।*

दिनांक 21 जुलाई

 

2024 को प्रातः 08:00 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, रूद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा के पास भूस्खलन होने से कुछ लोग मलबे की चपेट में आ गए है,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह भंडारी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

उक्त सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ धाम दर्शन हेतु जा रहे थे व अचानक चीड़वासा के पास भूस्खलन होने से मलबा आने पर यह हादसा हो गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 घायलों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। 03 व्यक्तियों वकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी,जिनके शवों को SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

वही इस हादसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है, उन्होंने कहा अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ. एसडीआरएफ की टीमें ने राहत एवं बचाव कार्य तेजी के साथ किया 8 घायलों का उपचार जारी है जबकि इस घटना मे तीन लोगों की मौत का दुख समाचार मिला है, जिलाधिकारी को उचित दिशा निर्देश देते हुए , घायलों का बेहतर इलाज करवाने के निर्देश दिए, साथ ही आवश्यकता पड़ने पर एयर एम्बुलेंस से घायलों को एम्स ऋषिकेश लाये जाने के भी निर्देश दिए… साथ ही. यात्रा का रूट भी ऐसे स्थान पर बदलने के निर्देश दिए…. व मौसम की स्थिति परिस्थिति अनुसार यात्रा मार्ग पर लगातार अपडेट लेने को भी कहा…… बाकी विस्तृत समाचार कुछ देर में….

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा निकालने जा रही है। खेल मंत्री ने सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :