/ Aug 13, 2026

NE

News Elementor

मंत्री धन सिंह रावत ने कहा , एएनएम, सीएचओ व नर्सिंग अधिकारी भरे जायेंगे शत-प्रतिशत पद

Table of Content

सूबे में चिकित्सा सेवाओं का होगा विस्तारः डॉ. धन सिंह रावत

प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालयों की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश

मंत्री धन सिंह रावत ने कहा , एएनएम, सीएचओ व नर्सिंग अधिकारी भरे जायेंगे शत-प्रतिशत पद

सूबे में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जायेगा। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों व यात्रा मार्गों में स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ेगा। जिन ब्लॉकों में चिकित्सालयों को उच्चीकृत कर उप जिला चिकित्सालय बनाया जाना है, उनकी डीपीआर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं ताकि निर्माण कार्यों को समय पर शुरू किया जा सके। इसके अलावा विभाग में एएनएम, सीएचओ तथा नर्सिंग अधिकारियों के शत-प्रतिशत पदों को शीघ्र भरा जायेगा।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने चिकित्सा सेवाओं के विस्तार एवं कार्मिकों के रिक्त पदों को भरे जाने के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। डॉ. रावत ने बताया कि सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों तथा यात्रा मार्गों पर गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता में रखा गया है, जिसके दृष्टिगत छोटी चिकित्सा इकाईयों को उच्चीकृत कर उन्हें उप जिला चिकित्सालय में परिवर्तित किया जाना है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को प्रस्तावित एक दर्जन उप जिला चिकित्सालयों की डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालयों के ढ़ांचागत विकास के लिये धनराशि जारी की जा सके। डॉ. रावत ने बताया कि एएनएम, सीएचओ तथा नर्सिंग अधिकारियों के लगभग 632 पदों को शीघ्र भरे जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके अंतर्गत नर्सिंग अधिकारियों के 44 तथा सीचएचओ के 197 पदों को पूर्व में की गई भर्ती की प्रतिक्षा सूची से भरा जायेगा। जबकि एएनएम के 391 पदों को वर्षवार मेरिट सूची के आधार पर भरा जाना है जिसकी प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने बताया कि विभाग के अंतर्गत टैक्नीशियन संवर्ग के विभिन्न रिक्त पदों तथा वार्ड ब्वाय के पदों को शीघ्र भरने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं।
बैठक में चिकित्सा इकाईयों में दवाईयों एवं उपकरणों की आपूर्ति समय पर उपलब्ध करने, 108 आपातकालीन सेवा का रेस्पांस टाइम कम से कम करने तथा प्रत्येक जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाऐं मुहैया करने को चरणबद्ध समीक्षा बैठक करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, मिशन निदेशक एनएचएम स्वाति भदौरिया, अपर सचिव स्वास्थ्य अनुराधा पाल, नमामि बंसल, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. तारा आर्य, निदेशक स्वास्थ्य सुनीता टम्टा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा निकालने जा रही है। खेल मंत्री ने सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :