/ Jun 27, 2026

NE

News Elementor

मंत्री बोले – मन की बात कार्यक्रम सबको समाज में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है

Table of Content

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के बूथ संख्या 71 में प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात “का 115वां संस्करण पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना

 

प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने और समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है:जोशी

 

मंत्री बोले – मन की बात कार्यक्रम सबको समाज में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है

 

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज रविवार को देहरादून कालीदास रोड़ में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 71 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात “का 115वां संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत अभियान, वोकल फॉर लोकल, एनिमेशन क्रांति, साइबर अपराध से बचाव के तरीके सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने और समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हर बार की भांति इस बार भी प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कई रोचक जानकारियां दी है। इस दौरान उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” जरूर सुनने की अपील भी की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, हेमराज सिंह, डॉ. श्रीवास्तव, डॉ.अमोली, मोहन बहुगुणा, अजय कुमार, प्रदीप सजवाण सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे के निर्माण कार्य, सौन्दर्यीकरण कार्य, आपदा राहत आदि विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 42...

नई पीढ़ी तक लोकतंत्र सेनानियों का योगदान पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री धामी जी 

नई पीढ़ी तक लोकतंत्र सेनानियों का योगदान पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री धामी जी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया...

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं...

धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात

    धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10.08 करोड़ की वित्तीय एवं...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :