NE

News Elementor

मोदी का उत्तराखंड प्रेम और विकास का विजन?अब 23वां दौरा देगा विपक्ष को जवाब

Table of Content

 

मोदी का उत्तराखंड प्रेम और विकास का विजन?अब 23वां दौरा देगा विपक्ष को जवाब

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से खास लगाव रहा है. यही वजह से समय-समय पीएम मोदी उत्तराखंड के दौरे पर आते रहे हैं. इसी कड़ी में आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी 23वीं बार उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं. देश के किसी भी पर्वतीय राज्य के इतने दौरे करने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं. अपने इस 23वें दौरे के दौरान पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. ऐसे में राज्य सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है.

प्रधानमंत्री बनने के बाद 11 सितंबर 2015 को पहली उत्तराखंड आए थे पीएम मोदी: दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 14वां दौरा होगा. सीएम धामी ने जब-जब भी प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आने का न्योता दिया, तब-तब पीएम मोदी ने न सिर्फ उसे स्वीकार किया, बल्कि उत्तराखंड भी पहुंचे. प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार 11 सितंबर 2015 को मोदी उत्तराखंड के दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे थे. तब दयानंद सरस्वती आश्रम पहुंचकर उन्होंने दयानंद गिरी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था.
बड़े ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखे पीएम मोदी: भगवान केदारनाथ में पीएम मोदी की गहरी आस्था है. प्रधानमंत्री बनने के बाद वो 6 बार केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ चुके हैं. उत्तराखंड के लिए प्रधानमंत्री बड़े ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखे हैं. प्राकृतिक आपदाओं के चलते केदारनाथ धाम की यात्रा प्रभावित हुई तो पीएम मोदी ने केदार धाम पहुंचकर सुरक्षित चारधाम यात्रा का संदेश देश दुनिया को दिया

प्रधानमंत्री के दौरों के बाद केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या अप्रत्याशित ढंग से बढ़ी है. पिथौरागढ़ जिले में प्रधानमंत्री के आदि कैलाश पहुंचने के बाद आदि कैलाश यात्रा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. बीते साल मार्च में उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचकर उन्होंने शीतकालीन यात्रा का संदेश भी दिया था. इससे प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के साथ ही बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा मिला है

उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता: वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता रहा है. उत्तराखंड उनके हृदय में बसता है. उनके दौरे को लेकर देवभूमि वासियों में भारी उत्साह है. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं.

कनेक्टिविटी के क्षेत्र में क्रांति आई है. चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ एवं हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना, देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड जैसी बड़ी परियोजनाओं को उन्होंने स्वीकृति दी है. वर्तमान समय में पीएमजीएसवाई के तहत दूर दराज ग्रामीण इलाकों में सड़कों के निर्माण के साथ ही हवाई और रेल सेवाओं का विस्तार हुआ है. रोप-वे परियोजनाओं पर तेजी से काम आगे बढ़ा है.

कब -कब उत्तराखंड आए प्रधानमंत्री मोदी-

11 सितंबर 2015 को ऋषिकेश स्थित दयानंद सरस्वती आश्रम के स्वामी दयानंद गिरी का हाल चाल लेने पहुंचे.
18 मार्च 2017 को देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया.
3 मई 2017 को प्रधानमंत्री बनने के बाद केदारनाथ की पहली यात्रा की. उस दौरान कपाट खुलने के मौके पर पूजा-अर्चना की.
20 अक्टूबर 2017 को दूसरी बार केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे.
21 जून 2018 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एफआरआई देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.
7 अक्टूबर 2018 को अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम देहरादून में डेस्टिनेशन इन्वेस्टर समिट को संबोधित किया.
7 नवंबर 2018 को केदारनाथ में दर्शन कर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया. उसके बाद उत्तरकाशी जिले में हर्षिल के पास स्थित अग्रिम सैन्य चौकी पर पहुंच कर आईटीबीपी और सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाई.
14 फरवरी 2019 को कॉर्बेट पार्क की सैर को ढिकाला पहुंचे. कॉर्बेट पार्क को रेस्क्यू सेंटर और वाइल्ड लाइफ टाइगर सफारी की सौगात दी.
18 मई 2019 को केदारनाथ दर्शन और पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर ध्यान गुफा में 16 घंटे 45 मिनट तक साधना की. दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन 19 मई को बदरीनाथ धाम के दर्शन किए.
8 नवंबर 2021 को केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन कर जनता को संबोधित किया.
4 दिसंबर 2021 को परेड ग्राउंड देहरादून में जनसभा किया. 18 हजार करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.
30 दिसंबर 2021 को नैनीताल जिले के हल्द्वानी में जनसभा की. 17 हजार 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.
23 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया.
21 अक्टूबर 2022 को केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन किए. देश के पहले गांव माणा में जनसभा को संबोधित किया.
12 अक्टूबर 2023 को पिथौरागढ़ जिले का दौरा किया. आदि कैलाश और जागेश्वर धाम के दर्शन किए. करीब 4,200 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.
8 दिसंबर 2023 को एफआरआई देहरादून में आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को संबोधित किया.
2 अप्रैल 2024 को उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीजेपी की विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया.
11 अप्रैल 2024 को ऋषिकेश में बीजेपी की संकल्प रैली को संबोधित किया.
28 जनवरी 2025 को अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम रायपुर, देहरादून में 38वें नेशनल गेम्स का शुभारंभ किया.
6 मार्च 2025 को उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के शीतकालीन गद्दीस्थल मुखबा में पूजा अर्चना की. हर्षिल से देश दुनिया के यात्रियों को शीतकालीन यात्रा पर आने का संदेश दिया.
11 सितंबर 2025 को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आपदा प्रभावितों से मुलाकात की. उच्च स्तरीय बैठक कर उत्तराखंड के लिए 1,200 करोड़ का आपदा राहत पैकेज घोषित किया.
9 नवंबर 2025 को देहरादून में उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती समारोह में प्रतिभाग किया.
वहीं, अब 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून आ रहे हैं. इस दौरे के दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे.

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु ₹4.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विकास योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए...

कृषि मंत्री गणेश जोशी का असम दौरा, आधुनिक तकनीकों पर होगा मंथन

कृषि मंत्री गणेश जोशी का असम दौरा, आधुनिक तकनीकों पर होगा मंथन     देहरादून, 06 मई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी राज्य में चाय उत्पादन के विस्तार एवं बेहतर विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देश के प्रमुख चाय उत्पादक राज्य असम के 5 दिवसीय भ्रमण पर रवाना हुए।   इस...

डबल इंजन पर जनता की मुहर, विकास की जीत: धामी

डबल इंजन पर जनता की मुहर, विकास की जीत: धामी देहरादून 4 मई। बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। झाल मूडी के स्वाद संग होली दिवाली मनाते हुए सीएम धामी ने इसे गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय तस्वीर...

सीएम धामी ने दिया भरोसा—आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों पर होगा न्यायपूर्ण फैसला

सीएम धामी ने दिया भरोसा—आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों पर होगा न्यायपूर्ण फैसला मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।   मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की...

स्थानीय स्तर पर बढ़ता असंतोष क्या यह सियासी संकट बनेगा? आरोपों की गूंज में घिरे पांडे

  स्थानीय स्तर पर बढ़ता असंतोष क्या यह सियासी संकट बनेगा? आरोपों की गूंज में घिरे पांडे   उत्तराखंड की राजनीति में अरविंद पांडे एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। कांग्रेस द्वारा उनके कथित पत्र को लेकर उठाए गए सवालों के बीच अब खुद उनके राजनीतिक आचरण और छवि पर भी बहस तेज...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :