/ Jun 16, 2026

NE

News Elementor

सार्वजनिक भागीदारी से उत्तराखंड को मिलेगी नई गति- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

Table of Content

“सार्वजनिक भागीदारी से उत्तराखंड को मिलेगी नई गति- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

 

 

 

उत्तराखंड के हृदय स्थल ऋषिकेश में आज एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर निगम मैदान, ऋषिकेश में किया गया। “ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना” के प्रथम चरण के अंतर्गत Rafting Basic Station और बहुमंजिला कार पार्किंग एवं कार्यालय परिसर की आधारशिला रखी गई। यह परियोजना न केवल ऋषिकेश के बढ़ते यातायात दबाव को कम करेगी, बल्कि स्थानीय नागरिकों और चारधाम यात्रियों को आधुनिक एवं सुसज्जित सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

 

ऋषिकेश की बदलती तस्वीर: गांव से ग्लोबल तक

 

ऋषिकेश, जो विश्वभर में धार्मिक, योग, साहसिक और सांस्कृतिक पर्यटन के लिए विख्यात है, अब एक स्मार्ट पर्यटन नगरी बनने की ओर अग्रसर है। इस परियोजना का उद्देश्य न केवल पर्यटन को बढ़ावा देना है, बल्कि जनसामान्य को आवश्यक प्रशासनिक सेवाओं की सहज उपलब्धता भी सुनिश्चित करना है।

 

परियोजना की मुख्य विशेषताएं:

 

स्थान: नगर निगम, ऋषिकेश की भूमि (लगभग 10441.27 वर्ग मीटर)

 

प्रस्तावित लागत: रु. 135.99 करोड़

 

पार्किंग क्षमता: लगभग 1038 वाहनों की बहुमंजिला पार्किंग सुविधा (5+7 मंजिलें)

 

कार्यालय भवन: नगर निगम ऋषिकेश, जल संस्थान, UPCL, व अन्य विभागों के लिए आधुनिक भवन

 

आधुनिक व्यवस्थाएं: अग्निशमन सुरक्षा, सीसीटीवी, पीए सिस्टम, एक्सेस कंट्रोल, डाटा नेटवर्क, लिफ्ट, वर्षा जल संचयन, सोलर लाइट्स, हरित क्षेत्र, सब स्टेशन आदि

 

एक ही परिसर में नागरिकों को बहु-विभागीय सेवाओं की सुविधा

 

आर्थिक लाभ: पर्यटन से जुड़े स्थानीय व्यवसायों को मिलेगा सीधा लाभ, बढ़ेगा रोजगार

 

 

*प्रमुख संरचनात्मक विवरण:–

 

भूतल (स्टिल्ट): 4494.03 वर्गमीटर

 

प्रथम व द्वितीय तल: 4127.00 वर्गमीटर प्रति तल

 

तृतीय से सप्तम तल: 4127.00 वर्गमीटर प्रति तल

 

स्टाफ क्वार्टर (G+2): 1166.70 वर्गमीटर

 

संपूर्ण स्थल पर प्रवेश द्वार, बैरियर, बाउंड्री वॉल, सेप्टिक टैंक, यूजीटी टैंक, सब स्टेशन, हरित क्षेत्र आदि प्रस्तावित

 

 

परियोजना के अपेक्षित प्रभाव:

 

चारधाम यात्रा के दौरान ऋषिकेश में यातायात का दबाव कम होगा

 

पर्यटकों को बेहतर पार्किंग सुविधा व मार्गदर्शन मिलेगा। नगर निगम और अन्य कार्यालयों तक आमजन की पहुँच सुगम होगी। ऋषिकेश का विकास एक संगठित और टिकाऊ नगरी के रूप में होगा।

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा “यह केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि भविष्य की सोच है। उत्तराखंड की धार्मिक, पर्यटन और प्रशासनिक शक्ति को एक साथ जोड़कर हमने ऋषिकेश के समेकित विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। यह योजना आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र की दिशा और दशा बदल देगी।”

इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया।...

पौड़ी-श्रीनगर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं से खुलेगी संभावनाओं की नई राह

पौड़ी-श्रीनगर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं से खुलेगी संभावनाओं की नई राह मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण राजधानी में हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहा है

  एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण राजधानी में हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहा है   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “हरित उत्तराखंड-स्वच्छ उत्तराखंड” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) तेजी से कदम बढ़ा रहा...

मुख्यमंत्री धामी के सख्त फैसलों से मजबूत हुआ उत्तराखंड, भू-कानून और नकल विरोधी कानून बने बड़ी पहचान

मुख्यमंत्री धामी के सख्त फैसलों से मजबूत हुआ उत्तराखंड, भू-कानून और नकल विरोधी कानून बने बड़ी पहचान   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आई. आर.डी. टी सभागार में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत माह मई 2026...

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री धामी सरकार के विकास और जनसेवा कार्यों की सराहना की

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री धामी सरकार के विकास और जनसेवा कार्यों की सराहना की   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उनके मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, जनकल्याण तथा राज्यों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :