/ Jun 25, 2026

NE

News Elementor

बाबा केदारनाथ की कृपा से यह यात्रा हर वर्ष श्रद्धा का नया अध्याय जोडती है :धामी  

Table of Content

 

बाबा केदारनाथ की कृपा से यह यात्रा हर वर्ष श्रद्धा का नया अध्याय जोडती है :धामी

 

बाबा केदार के आशीर्वाद और देवभूमि उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की प्रेरणा और उत्तराखंड की युवा उर्जा के सहयोग से होने वाला यह आयोजन अपने तृतीय वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो सांस्कृतिक समृ‌द्धि और धार्मिक आस्था का जीवंत प्रतीक है। उत्तराखंड की पवित्र भूमि पर एक बार फिर सेवा और श्रद्धा का अनुपम आयोजन होने जा रहा है। बाबा केदारनाथ की पंच मुखी विग्रह डोली यात्रा के अवसर पर पिछले सालो की भाँती इस साल भी “मुख्य सेवक भंडारा” का आयोजन 27 अप्रैल 2025 से 2 मई 2025 तक किया जाएगा

इस यात्रा का शुभारंभ 27 अप्रैल को प्रातः 8 बजे देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्वयंसेवकों की टोली को रवाना करेंगे जिसका नेतृत्व युवा नेता हिमांशु चमोली और टीम द्वारा किया जायेगा।
इसके पश्चात भंडारा दल भानियावाला में जलपान और श्रीनगर स्थित आनंद इंटरनेशनल स्कूल में दोपहर भोजन करते हुए, शाम को गुप्तकाशी पहुंचेगा जहां रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था होगी। अगले दिन,
28 अप्रैल को तड़के गुप्तकाशी से उखीमठ के लिए प्रस्थान किया जाएगा, जहां प्रातः 7 बजे से भंडारे की सेवा आरंभ होगी। शाम को डोली के साथ पुनः गुप्तकाशी में भंडारे का आयोजन और रात्रि विश्राम होगा। 29 अप्रैल को प्रातः गुप्तकाशी में भंडारा सेवा के उपरांत दल फाटा के लिए प्रस्थान करेगा और वहां शाम को विश्राम करेगा। 30 अप्रैल की सुबह, फाटा में सेवा के बाद सभी सदस्य वाहनों के माध्यम से गौरीकुंड पहुंचेंगे, जहां से पदयात्रा कर बाबा केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया जाएगा। शाम को सभी सदस्य केदारनाथ पहुंचकर रात्रि भोजन करेंगे और वहीं विश्राम करेंगे।

1 मई को सुबह योग सत्र और स्वच्छता अभियान का आयोजन होगा। शाम को बाबा केदार की डोली का भव्य स्वागत और रात्रि भोजन के साथ दिन का समापन होगा। 2 मई को प्रातः बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश और देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की झलक देखने को मिलेगी। इस दिन सभी श्रद्धालुओं हेतु विशाल भंडारे की व्यवस्था की जाएगी, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कर कमलों द्वारा होगा।
वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नें कहा”यह आयोजन उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत और युवा शक्ति के समर्पण का प्रतीक है। सेवा के माध्यम से सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गर्व और पर्यटन को नया आयाम मिलता है। बाबाकेदारनाथ की कृपा से यह यात्रा हर वर्ष श्रद्धा का नया अध्याय जोडती है।”

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नई पीढ़ी तक लोकतंत्र सेनानियों का योगदान पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री धामी जी 

नई पीढ़ी तक लोकतंत्र सेनानियों का योगदान पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री धामी जी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया...

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं...

धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात

    धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10.08 करोड़ की वित्तीय एवं...

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था   धामी मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को कुल 12 प्रस्ताव आए। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :