/ Sep 22, 2026

NE

News Elementor

एन.डी. तिवारी सरकार में दरोगा- पटवारी भर्ती पर सवाल, हरीश रावत सरकार में VPDO और सिडकुल भर्ती विवाद… राहुल गांधी, उत्तराखंड सब याद रखता है!

Table of Content

 

 

एन.डी. तिवारी सरकार में दरोगा- पटवारी भर्ती पर सवाल, हरीश रावत सरकार में VPDO और सिडकुल भर्ती विवाद… राहुल गांधी, उत्तराखंड सब याद रखता है!

 

 

 

उत्तराखंड पूछता है… राहुल गांधी से कुछ सवाल!

राहुल गांधी जी, देहरादून आने से पहले उत्तराखंड के युवाओं और जनता को पूरा सच भी बता दीजिए।

उत्तराखंड पूछता है…

एन.डी. तिवारी सरकार (2002–2007) के दौरान

• दरोगा भर्ती में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे। मामला इतना गंभीर था कि जांच CBI तक पहुंची।

• पटवारी भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों के आरोप लगे। एक ही परिवार के कई सदस्यों के चयन और लेन-देन के आरोपों के बाद भर्ती निरस्त करनी पड़ी।

हरीश रावत सरकार (2014–2017) के दौरान

• वर्ष 2016 की UKSSSC VPDO भर्ती परीक्षा विवादों में रही। बाद की जांच में आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव और परीक्षा नियंत्रक सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हुई।

• सिडकुल भर्ती विवाद में पक्षपात और प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे। मामले की SIT जांच तक करनी पड़ी।

• UBTER और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की भर्तियां भी लगातार विवादों और अनियमितताओं के आरोपों में घिरी रहीं।

यानी जिस दौर में कांग्रेस सत्ता में थी, उस समय भर्ती प्रक्रियाओं पर लगातार सवाल उठे, जांच एजेंसियां लगीं, भर्तियां रद्द हुईं और लाखों युवाओं का विश्वास टूटता गया।

अब वर्तमान की भी बात कर लेते हैं।

जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में UKSSSC भर्ती घोटाले का मामला सामने आया, तब क्या उसे दबाया गया? नहीं।

✔ देश का सबसे कठोर नकल-विरोधी कानून लागू किया गया।

✔ 100 से अधिक नकल माफियाओं और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

✔ भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुधार किए गए।

✔ पिछले चार वर्षों में 34,000 से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां मिलीं।

यही फर्क है।

कांग्रेस के शासनकाल में भर्ती घोटाले सामने आते रहे, जांच होती रही, भर्तियां रद्द होती रहीं और युवाओं का भरोसा टूटता गया।

भाजपा सरकार में जब गड़बड़ी सामने आई तो उसे दबाया नहीं गया। कानून बनाया गया, नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई हुई, गिरफ्तारियां हुईं, जेल भेजा गया और पूरी भर्ती व्यवस्था में सुधार किए गए।

राहुल गांधी जी, उत्तराखंड की धरती पर आकर युवाओं के भविष्य पर राजनीति करने से पहले इन सवालों का जवाब भी दीजिए।

उत्तराखंड पूछता है—

▪️ भर्ती घोटालों की नींव किसके शासनकाल में पड़ी?

▪️ दरोगा भर्ती, पटवारी भर्ती, UKSSSC VPDO, सिडकुल, UBTER और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की भर्तियां बार-बार विवादों में क्यों रहीं?

▪️ युवाओं का भविष्य किसने दांव पर लगाया?

▪️ जांच एजेंसियों को बार-बार दखल क्यों देना पड़ा?

▪️ भर्तियां रद्द क्यों करनी पड़ीं?

▪️ युवाओं का विश्वास किसने तोड़ा?

▪️ और व्यवस्था को बदलने का काम किसने किया?

उत्तराखंड का युवा सब याद रखता है।

उसे भाषण नहीं, रिकॉर्ड दिखाई देता है।

एक तरफ भर्ती घोटालों का इतिहास है।

दूसरी तरफ देश का सबसे कठोर नकल-विरोधी कानून, नकल माफियाओं पर कार्रवाई, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और 34 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर मिली सरकारी नौकरियां।

युवाओं के सपनों की सबसे बड़ी दुश्मन वह राजनीति है जिसने वर्षों तक भर्ती व्यवस्था को सड़ने दिया।

और युवाओं का सबसे बड़ा साथी वह शासन है जिसने व्यवस्था को साफ किया, कानून को सख्ती से लागू किया और भर्ती प्रक्रिया में विश्वास बहाल करने का प्रयास किया।

उत्तराखंड पूछता है… राहुल गांधी जी, जवाब दीजिए।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।   इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान...

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए जाने वाले अभियान दल को फ्लैग...

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से छात्रों के स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन...

सीएम धामी की सख्ती, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की निगरानी में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई तेज

सीएम धामी की सख्ती, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की निगरानी में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई तेज     मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण ने अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सेक्टरवार टीमों का गठन किया है, जो...

उत्तराखण्ड में निवेश को लेकर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं के रोजगार से भी परेशानी

उत्तराखण्ड में निवेश को लेकर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं के रोजगार से भी परेशानी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :