/ Sep 10, 2026

NE

News Elementor

देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

Table of Content

देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

– मानकों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई: डा. आर. राजेश कुमार, आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन

 

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डा. आर राजेश कुमार के अनुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम जनता और तीर्थयात्रियों को स्वच्छ भोजन और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिलें।

एक नामी शिक्षण संस्थान के किचन से भी लिए सैपल, नोटिस जारी

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने देहरादून के विभिन्न इलाकों में स्थित नामी खाद्य पदार्थों के आउटलेट और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। टीम ने एक नामी शैक्षणिक संस्था के मैस में भी खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की और वहां से खाद्य सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रदेश भर में खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुपालन के लिए अभियान चला रहा है। इसके तहत चारधाम यात्रा मार्ग समेत विभिन्न स्थानों पर होटल, रेस्तरां, आउटलेट और शिक्षण संस्थानों के किचन से भी सैंपलों की जांच की जा रही है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डा. आर राजेश कुमार के अनुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम जनता और तीर्थयात्रियों को स्वच्छ भोजन और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिलें।
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. आर. राजेश कुमार और अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के निर्देशानुसार शुक्रवार को देहरादून के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।
उपायुक्त खाद्य संरक्षा गढ़वाल आरएस रावत, देहरादून के अभिहित अधिकारी मनीष सयाना के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र रमेश सिंह और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी के साथ ही एसआई जगदीश रतूडी भी शामिल थे। इस टीम ने मसूरी रोड स्थित एक नामी शिक्षण संस्थान के किचन में छापेमारी की। यहां की छात्राओं ने खाद्य पदार्थों की शिकायत की। टीम ने छात्राओं का पक्ष भी लिया। उपायुक्त गढवाल मंडल ने किचन की सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता के लिए दिशा निर्देश जारी किये। इसके अलावा सभी किचन कर्मचारियो को फॉस्टेग प्रशिक्षण करने के निर्देश दिये।, शिकायत एवं मिलावट के संदेह के आधार पर संस्था के किचन से नमूना एकत्र कर खाद्य विश्लेषणशाला को जांच के लिए भेजा गया तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व साफ-सफाई न होने पर संस्थान को नोटिस जारी किया गया है।
इसके बाद खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून की टीम ने हरिद्वार रोड स्थित एक मॉल के फूड कोर्ट मे स्थित नामी प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की और उनके किचन में स्वच्छता और खाद्य मानकों की जांच की। टीम ने इन प्रतिष्ठानों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और स्वच्छता के लिए निर्देश दिये। टीम ने यहां उपयोग किये जा चुके कुकिंग आयल में टोटल पोलर कंपाउंड की जांच की तो यह मानकों के अनुरूप् पाया गया। अभिहित अधिकारी देहरादून मनीष सयाना ने कहा है कि पूरे जनपद में खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुपालन के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी 

  सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व...

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने...

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखंड...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त...

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :