/ Oct 23, 2026

NE

News Elementor

सीएम के हाथों मिले टैब-लैपटाॅप, होनहारों के चेहरे खिले, तस्वीरों में देखें गाैरव के पल  

Table of Content

सीएम के हाथों मिले टैब-लैपटाॅप, होनहारों के चेहरे खिले, तस्वीरों में देखें गाैरव के पल


आज देहरादून के ननूरखेड़ा स्थित एससीईआरटी के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में उत्तराखंड मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस दाैरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने प्रदेश के आठ टॉपर्स समेत प्रत्येक जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के तीन-तीन टॉपर्स को सम्मानित किया। सीएम के हाथों सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। इस दाैरान दसवीं के छात्र-छात्राओं को टैबलेट और 12वीं के होनहारों को लैपटाॅप दिया गया।
सीएम धामी ने कहा कि अभी यह शुरुआत है। यह मत सोचना कि आप सिर्फ परिवार के बेटे हो। सम्मानित होने के बाद आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। यहां समाज की भावना आपसे जुड़ गई है। आप सब हमारे राज्य का भविष्य हैं। आप मेधावियों ने हम सबको गौरवांवित किया है।
आपकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण बनेगी। आप आने वाली पीढ़ियों के लिए उत्प्रेरक बनेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे हैं। कई तो ऐसे हैं जिन्होंने बहुत विषम परिस्थितियों में यह मुकाम पाया। कहा कि पीयूष ने विषम परिस्थितियों में यह मुकाम पाया है।
सीएम धामी ने कहा कि हमें सपने जरूर देखने चाहिए। आप जीवन में संकल्प लीजिए। लेकिन ध्यान रहे कि संकल्प में कोई विकल्प ना हो। जिस दिन आपके संकल्प में विकल्प आ गया, आपकी मंजिल दूर हो जाएगी।
शिक्षा मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत ने कहा हमारे होनहार देश का भविष्य हैं। कठिन हालातों में भी बच्चों ने बेहतर मुकाम पाया है। अमर उजाला की विश्वसनीयता है, लोगों को विश्वास है। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि 70% से ज्यादा नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा छह से 12वीं तक 600 से लेकर 1200 तक की धनराशि हर महीने दी जाएगी।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी         देहरादून, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर तीखा...

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी     उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में समान शैक्षिक व्यवस्था लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों...

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश       उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और उठाए जा रहे सवालों पर सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र किच्छा में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार हेतु विभिन्न घोषणाओं के अन्तर्गत ₹...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :