NE

News Elementor

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ भारती की रक्षा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध हमारे वीर जवानों का यह सर्वाेच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

Table of Content

 

मुख्यमंत्री ने नम आंखों से दी उत्तराखंड के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि

वीर सपूतों के बलिदान को याद कर भावुक हुए मुख्यमंत्री

इस दुख की घड़ी में संपूर्ण देश व प्रदेश शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है

सैन्यभूमि उत्तराखण्ड वीर सैनिकों को जन्म देने वाली भूमि है-मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांचों शाहिद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर संपूर्ण राज्य की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

सीएम धामी ने कहा हमारे रणबाँकुरों ने उत्तराखण्ड की समृद्ध सैन्य परंपरा का पालन करते हुए माँ भारती के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ भारती की रक्षा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध हमारे वीर जवानों का यह सर्वाेच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा


हमले के दोषी, मानवता के दुश्मन आतंकवादी किसी भी क़ीमत पर बख्शे नहीं जाएँगे : धामी

जम्मू के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के पांच जवानों के पार्थिव शरीर मंगलवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पांचों शाहिद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर संपूर्ण राज्य की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने वीर सपूतों के बलिदान को याद कर मुख्यमंत्री भावुक नज़र आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने भाई और बेटा भी खोया है। हमारे रणबाँकुरों ने उत्तराखण्ड की समृद्ध सैन्य परंपरा का पालन करते हुए माँ भारती के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ भारती की रक्षा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध हमारे वीर जवानों का यह सर्वाेच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस कायरतापूर्ण हमले के दोषी, मानवता के दुश्मन आतंकवादी किसी भी क़ीमत पर बख्शे नहीं जाएँगे और इनको पनाह देने वाले लोगों को भी इसके परिणाम भुगतने होंगे। सैन्यभूमि उत्तराखण्ड वीर सैनिकों को जन्म देने वाली भूमि है। यहां के जवानों ने सदैव माँ भारती की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देकर अपने राष्ट्रधर्म का निर्वहन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शहीद जवानों का नाम भारत हमेशा याद रखेगा। संपूर्ण राज्य को अपने बेटों व भाइयों पर गर्व हैं। पांचों वीर जवान हमारे परिवार के सदस्य हैं। इस दुख की घड़ी में संपूर्ण देश व प्रदेश शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र रावत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक बृजभूषण गैरोला, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव दीपेंद्र चौधरी, जिला आधिकारी सोनिका, मेजर जनरल आर. प्रेम राज, ब्रिगेडियर संजोग नेगी, कर्नल साकेत उनियाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनभागीदारी से सशक्त हो रहा उत्तराखण्ड का विकास मॉडल

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनभागीदारी से सशक्त हो रहा उत्तराखण्ड का विकास मॉडल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड के...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा शिविरों से आमजन को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ

    मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा शिविरों से आमजन को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ     उत्तराखंड में इन दिनों सरकार सिर्फ सचिवालय तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वयं जनता के द्वार पहुंच रही है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोगों...

बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे को लेकर बड़ा खुलासा, प्रमोद नौटियाल पर एफआईआर, 15 दिन में जांच पूरी होगी

बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे को लेकर बड़ा खुलासा, प्रमोद नौटियाल पर एफआईआर, 15 दिन में जांच पूरी होगी     देहरादून, 07 जुलाई । श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे आदि के संबंध में प्राप्त कथित अनियमितताओं की शिकायत पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार एक्शन मोड में नजर आई ।...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—जनभागीदारी से ही देहरादून बनेगा सुव्यवस्थित, आधुनिक और बेहतर राजधानी।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—जनभागीदारी से ही देहरादून बनेगा सुव्यवस्थित, आधुनिक और बेहतर राजधानी   आने वाले डेढ़ दशक में राजधानी देहरादून कैसी दिखेगी, शहर का विस्तार किस दिशा में होगा, हरित क्षेत्र कैसे संरक्षित रहेंगे, यातायात व्यवस्था कितनी आधुनिक होगी और बढ़ती आबादी की जरूरतों को किस प्रकार पूरा किया जाएगा, इन सभी...

टनकपुर में छोलिया नृत्य और पुष्पवर्षा से कैलाश यात्रियों का भव्य अभिनंदन

टनकपुर में छोलिया नृत्य और पुष्पवर्षा से कैलाश यात्रियों का भव्य अभिनंदन उत्तराखंड से संचालित पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ रविवार को टनकपुर से हुआ। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा पर्यटक आवास गृह, से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय एवं...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :