NE

News Elementor

कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण से उत्तराखण्ड में भाजपा को मिलेगा नया बल: भट्ट

Table of Content

कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण से उत्तराखण्ड में भाजपा को मिलेगा नया बल: भट्ट

 

 

 

 

देहरादून, 06 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड का दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट का प्रथम बार मसूरी विधानसभा क्षेत्र आगमन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं अद्वितीय विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

 

 

देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित सालावाला में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति गहन आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस भाव के साथ शीर्ष नेतृत्व ने मुझे पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के लिए मैं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रत्येक स्तर पर निरंतर कार्य करता रहूंगा। प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर डॉ. मुखर्जी की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा कि ‘एक देश, एक विधान’ का नारा केवल एक राजनीतिक विचार नहीं था, बल्कि यह भारत की एकता और संप्रभुता की मूल भावना थी, जिसे जनता ने पूरे मन से स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा यदि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है, तो उसका श्रेय उन महापुरुषों को जाता है, जिन्होंने अपने विचार, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण से इस विचारधारा को सींचा। भट्ट ने आगे कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि यह एक राष्ट्रीय भावना, एक समरसता और एकता की प्रतीक संस्था है। यही भाव जब संगठन के कार्यों में झलकता है, तो जनता का अटूट विश्वास प्राप्त होता है। ऐसे भाव के साथ जो दल कार्य करता है, वही जनता के दिलों में स्थान बनाता है।। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड में भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की एकजुटता और परिश्रम से आने वाले समय में और अधिक सशक्त होगा तथा जनता के विश्वास पर खरा उतरेगा।

 

 

अपने सम्बोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हुआ है जब प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं भरा। यह इस बात का प्रतीक है कि उनके प्रति शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का अपार विश्वास है। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट का संगठन के प्रति समर्पण, परिश्रम और त्याग ही है, जिसके चलते उन्हें दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जब किसी को दोबारा इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है, तो यह उसकी कार्यकुशलता, ईमानदारी और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण होता है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान को समर्पित था। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और जीवनपर्यंत राष्ट्रहित के लिए संघर्ष किया। मंत्री जोशी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ‘एक देश, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ के सिद्धांत को लेकर चले और कश्मीर को भारत की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि आज केंद्र सरकार ने उनके सपनों को साकार करते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया है। उन्होंने कहा कि जिस जनसंघ की स्थापना डॉ. मुखर्जी ने की थी, उसी विचारधारा पर चलते हुए आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। मंत्री ने उपस्थित जनों से आग्रह किया कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करें और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें।

 

 

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अंशुल चावला के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को तलवार भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, राज्यमंत्री कैलाश पंत, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, संध्या थापा, निरंजन डोभाल, आरएस परिहार, पूनम नौटियाल सहित पार्षद, पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु ₹4.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विकास योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए...

कृषि मंत्री गणेश जोशी का असम दौरा, आधुनिक तकनीकों पर होगा मंथन

कृषि मंत्री गणेश जोशी का असम दौरा, आधुनिक तकनीकों पर होगा मंथन     देहरादून, 06 मई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी राज्य में चाय उत्पादन के विस्तार एवं बेहतर विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देश के प्रमुख चाय उत्पादक राज्य असम के 5 दिवसीय भ्रमण पर रवाना हुए।   इस...

डबल इंजन पर जनता की मुहर, विकास की जीत: धामी

डबल इंजन पर जनता की मुहर, विकास की जीत: धामी देहरादून 4 मई। बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। झाल मूडी के स्वाद संग होली दिवाली मनाते हुए सीएम धामी ने इसे गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय तस्वीर...

सीएम धामी ने दिया भरोसा—आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों पर होगा न्यायपूर्ण फैसला

सीएम धामी ने दिया भरोसा—आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों पर होगा न्यायपूर्ण फैसला मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।   मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की...

स्थानीय स्तर पर बढ़ता असंतोष क्या यह सियासी संकट बनेगा? आरोपों की गूंज में घिरे पांडे

  स्थानीय स्तर पर बढ़ता असंतोष क्या यह सियासी संकट बनेगा? आरोपों की गूंज में घिरे पांडे   उत्तराखंड की राजनीति में अरविंद पांडे एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। कांग्रेस द्वारा उनके कथित पत्र को लेकर उठाए गए सवालों के बीच अब खुद उनके राजनीतिक आचरण और छवि पर भी बहस तेज...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :