NE

News Elementor

बाबा साहनी आत्महत्या प्रकरण में जिस प्रकार से शासन द्वारा दबाव में उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है वह अत्यन्त दुखद है

Table of Content

 

बाबा साहनी आत्महत्या प्रकरण में जिस प्रकार से शासन द्वारा दबाव में उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है वह अत्यन्त दुखद है

 

Oplus_0

 

सेवा में,

 

श्री पुष्कर सिंह धामी माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार, देहरादून।

 

विषय स्व० श्री सतेन्द्र सिंह साहनी के परिवार को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने व अल्प संख्यक सिक्ख समुदाय को उचित सुरक्षा दिलवाने के सन्दर्भ में

 

महोदय,

 

प्रार्थीगण नम्रतापूर्वक निम्न निवेदन करते है कि सिक्ख समाज के जाने माने व गणमान्य बिल्डर सतेन्दर सिंह साहनी की आत्म हत्या के अग्रसित सरकार द्वारा निष्पक्ष होकर जिस प्रकार से प्रभावशाली गुप्ता बंदुओं के विरूद्ध कार्यवाही की गयी उसके लिये सिक्ख समाज सरकार का बहुत आभारी है। परन्तु पिछले कुछ समय से अभियुक्तगण अर्थात गुप्ता परिवार की राज्य के बड़े नेताओं के साथ मेल जोल और गठबंधन की खबरें प्रसारित हुई है और उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा अभी तक आरोप पत्र दाखिल नहीं करना न केवल सिक्ख समाज बल्कि जन साधारण के मन में श्री सतेन्द्र सिह साहनी को न्याय मिलने की आशा को धूमिल कर रह है। पुलिस द्वारा सहानी परिवार की सुरक्षा हटा ली गयी है। प्रदेश के बड़े नेताओं की अभियुक्तगण के साथ फोटो व खबरे खुलेआम प्रसारित हो रही है। उन्हें आज भी उन्ही नेताओं का संरक्षण निरन्तर जारी है। जिनके चलते पहले भी उनके द्वारा पहले भी खुलेआम प्रोत्साहन दिया जाता था। पुलिस द्वारा तीन महीने के उपरान्त भी आरोप पत्र समर्पित नहीं किया है। पुलिस द्वारा दबाव

के चलते आरोप पत्र न दाखिल करना पुलिस के प्रभावित होने का प्रत्यक्ष प्रमाण है। समस्त सिक्ख समाज एक सुर से अभियुक्तों से ऐसे राजनीतिक गठजोड और गढबंधन की भर्त्सना करता है।

 

सिक्ख समुदाय का प्रदेश के विकास में सदैव से अग्रीण योगदान रहा है परन्तु बाबा साहनी आत्महत्या प्रकरण में जिस प्रकार से शासन द्वारा दबाव में उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है वह अत्यन्त दुखद है। साहनी परिवार पर निरन्तर खतरा बना हुआ है और अभियुक्तगण को खुलेआम राजनैतिक संरक्षण मिल रहा है। प्रार्थीगण प्रशासन से मांग करते है कि वह ऐसे किसी भी प्रभाव में न आकर न केवल बाबा सहानी के परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करना सुनिश्चित करे व साथ ही निष्पक्ष जांच पूर्ण कर बिना प्रभावित हुए आरोप पत्र दाखिल करे तथा अभियुक्तगण को जल्द से जल्द न्यायालय से सजा दिलाये अन्यथा समस्त व्यापारी वर्ग, सिक्ख समाज अपने प्रति हो रहे अन्याय के चलते बडे आन्दोलन करने हेतु बाध्य होंगे।

 

प्रार्थीगण

 

साहनी परिवार

 

अध्यक्ष, सिह सभा गुरुद्वारा, रेसकोर्स प्रबन्धक कमेटी गुरुद्वारा श्री रेसकोर्स प्रबन्धक कमेटी, पटेल नगर, गुरूद्वारा सिक्ख संगत डोईवाला ग्रामीण सिक्ख संगत, श्यामपुर गुरुद्वारा कमेटी, गोविन्द गढ़, देहरदून ट्रान्सपोर्ट एसोसिऐशन, पटेल नगर उत्तराखण्ड संयुक्त विकास परिषद

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनभागीदारी से सशक्त हो रहा उत्तराखण्ड का विकास मॉडल

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनभागीदारी से सशक्त हो रहा उत्तराखण्ड का विकास मॉडल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड के...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा शिविरों से आमजन को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ

    मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा शिविरों से आमजन को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ     उत्तराखंड में इन दिनों सरकार सिर्फ सचिवालय तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वयं जनता के द्वार पहुंच रही है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोगों...

बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे को लेकर बड़ा खुलासा, प्रमोद नौटियाल पर एफआईआर, 15 दिन में जांच पूरी होगी

बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे को लेकर बड़ा खुलासा, प्रमोद नौटियाल पर एफआईआर, 15 दिन में जांच पूरी होगी     देहरादून, 07 जुलाई । श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे आदि के संबंध में प्राप्त कथित अनियमितताओं की शिकायत पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार एक्शन मोड में नजर आई ।...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—जनभागीदारी से ही देहरादून बनेगा सुव्यवस्थित, आधुनिक और बेहतर राजधानी।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—जनभागीदारी से ही देहरादून बनेगा सुव्यवस्थित, आधुनिक और बेहतर राजधानी   आने वाले डेढ़ दशक में राजधानी देहरादून कैसी दिखेगी, शहर का विस्तार किस दिशा में होगा, हरित क्षेत्र कैसे संरक्षित रहेंगे, यातायात व्यवस्था कितनी आधुनिक होगी और बढ़ती आबादी की जरूरतों को किस प्रकार पूरा किया जाएगा, इन सभी...

टनकपुर में छोलिया नृत्य और पुष्पवर्षा से कैलाश यात्रियों का भव्य अभिनंदन

टनकपुर में छोलिया नृत्य और पुष्पवर्षा से कैलाश यात्रियों का भव्य अभिनंदन उत्तराखंड से संचालित पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ रविवार को टनकपुर से हुआ। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा पर्यटक आवास गृह, से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय एवं...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :