/ Jun 16, 2026

NE

News Elementor

शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने “अमृत योजना“ की प्रगति के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

Table of Content

 

शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने “अमृत योजना“ की प्रगति के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

 

शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने आज विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में प्रदेश में चल रही “अमृत योजना“ की प्रगति के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा राज्य के शहरों में पेयजल समस्याओं के निजात के लिए फंडिंग की जाती है इसलिए हमारा कर्त्तव्य है कि हम इसमें पूरी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि अमृत योजना का उद्देश्य प्रदेश के शहरों में जलापूर्ति, सीवरेज, जल निकासी, शहरी परिवहन तथा शहरों में अत्याधुनिक सुविधाओं का निर्माण करना है, इन सभी मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति कराना विभाग की जिम्मेदारी है।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश के शहरों में अमृत योजना-1.0 के तहत 151 योजनाएं कार्यरत हैं जिनमें से 143 योजनाएं पूर्ण हो चुकीं हैं तथा शेष 08 योजनाओं को दिसम्बर 2024 तक पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

मंत्री ने कहा कि अमृत योजना-2.0 जोकि वर्ष 2021 से 2026 तक की समयावधि के लिए थी जिसमें सम्मिलित योजनाओं पर विभाग द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत प्रदेश के 27 शहरों में कार्य गतिमान हैं। उन्होंने कहा कि पहले फेज में लगभग रू0 233 करोड़ के विकास कार्य किये जायेंगे जबकि दूसरे फेज के विकास कार्यों के निष्पादन के लिए लगभग रू0 356 करोड़ की स्वीकृति हेतु भारत सरकार को भेजा गया है।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि हमारा सर्वप्रथम उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यदि सभी कार्य ससमय पूर्ण हो जाते हैं तो प्रदेश के 27 शहरों को लगभग मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत पेयजल सुविधाओं से आच्छादित किया जा सकेगा।

मंत्री ने कहा कि अमृत योजना से जुड़े विकास कार्यों की समय-समय पर समीक्षा की जायेगी तथा उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित करते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, लापरवाही में संलिप्त व्यक्ति या विभाग के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

इस अवसर पर बैठक में नितिन भदौरिया, अपर सचिव, शहरी विकास/मिशन डायरेक्टर, जल जीवन मिशन, एल.एन. मिश्रा, अपर निदेशक, शहरी विकास, संजय सिंह, सीई (एचक्यू), पेयजल निगम, एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया।...

पौड़ी-श्रीनगर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं से खुलेगी संभावनाओं की नई राह

पौड़ी-श्रीनगर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं से खुलेगी संभावनाओं की नई राह मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण राजधानी में हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहा है

  एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण राजधानी में हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहा है   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “हरित उत्तराखंड-स्वच्छ उत्तराखंड” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) तेजी से कदम बढ़ा रहा...

मुख्यमंत्री धामी के सख्त फैसलों से मजबूत हुआ उत्तराखंड, भू-कानून और नकल विरोधी कानून बने बड़ी पहचान

मुख्यमंत्री धामी के सख्त फैसलों से मजबूत हुआ उत्तराखंड, भू-कानून और नकल विरोधी कानून बने बड़ी पहचान   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आई. आर.डी. टी सभागार में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत माह मई 2026...

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री धामी सरकार के विकास और जनसेवा कार्यों की सराहना की

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री धामी सरकार के विकास और जनसेवा कार्यों की सराहना की   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उनके मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, जनकल्याण तथा राज्यों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :