/ Jun 16, 2026

NE

News Elementor

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को जन हित से संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Table of Content

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को जन हित से संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

 

देहरादून, 04 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग और एमडीडीए के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभाग चल रहे विकास कार्यों तथा प्रस्तावित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे अधिकारियों को विजय कॉलोनी, ढाकपट्टी, पुरुरकूल, जाखन, भुरांशखंडा-गढ़, मोटीधार मरसाना, बर्लोगंज-चमासारी, क्यारा धनोल्टी, बांडावाली इत्यादि में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों को शीघ्रता से किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को जन हित से संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले आंतरिक मार्गों, सड़कों की मरम्मत सेतु सीसीए मार्ग सहित संबंधित कार्यों तथा बरसात में क्षतिग्रस्त कार्यों का पुनर्निर्माण करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए के अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लगने वाली स्ट्रीट लाईटों, सोलर लाईटों की स्थापना, सौंदर्यकरण तथा सुधारीकरण से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा तथा सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने अधिकारियों को वन स्वीकृति, रिटेंडरिंग और शासन से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्रता से किए जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने और निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जे. के.त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता एमडीडीए सुनील कुमार, सहायक अभियंता शैलेंद्र रावत, एमडीडीए सहायक अभियंता पी.पी.सेमवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया।...

पौड़ी-श्रीनगर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं से खुलेगी संभावनाओं की नई राह

पौड़ी-श्रीनगर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं से खुलेगी संभावनाओं की नई राह मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण राजधानी में हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहा है

  एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण राजधानी में हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहा है   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “हरित उत्तराखंड-स्वच्छ उत्तराखंड” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) तेजी से कदम बढ़ा रहा...

मुख्यमंत्री धामी के सख्त फैसलों से मजबूत हुआ उत्तराखंड, भू-कानून और नकल विरोधी कानून बने बड़ी पहचान

मुख्यमंत्री धामी के सख्त फैसलों से मजबूत हुआ उत्तराखंड, भू-कानून और नकल विरोधी कानून बने बड़ी पहचान   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आई. आर.डी. टी सभागार में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत माह मई 2026...

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री धामी सरकार के विकास और जनसेवा कार्यों की सराहना की

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री धामी सरकार के विकास और जनसेवा कार्यों की सराहना की   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उनके मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, जनकल्याण तथा राज्यों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :