/ Sep 10, 2026

NE

News Elementor

बाबा केदार के नाम पर यात्रा का ढोंग करने वाली कांग्रेस सनातन अनुयायियों से मांगे माफी: चौहान

Table of Content

बाबा केदार के नाम पर यात्रा का ढोंग करने वाली कांग्रेस सनातन अनुयायियों से मांगे माफी: चौहान

प्रदेश अध्यक्ष के खुलासे से हुआ कांग्रेस की यात्रा थी प्रायोजित पढ़े क्या कहा भाजपा ने

तुष्टिकरण के लिए धर्म और संस्कृति पर चोट कर राजनैतिक लाभ अर्जित करने की कोशिश का दंड कांग्रेस अभी तक भुगत रही है।

इस बार उसने फिर बाबा केदार सहित चार धामों की प्रतिष्ठा के खिलाफ देश विदेश मे दुष्प्रचार किया है और इसे उसका दंड भुगतना ही होगा: चौहान

 

 

बाबा केदार और चार धामों की छवि खराब करने से सनातन अनुयायियों की भावना आहत

चौहान ने कहा कि उप चुनाव की तैयारियों के लिए बाबा केदार की प्रतिष्ठा का भी सम्मान न करने वाली कांग्रेस के कृत्यों का न बाबा केदार और न ही जनता माफ करने वाली है।

 

भाजपा ने कांग्रेस के कथित केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा को छद्म और राजनैतिक करार देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के खुलासे के बाद भाजपा की यह आशंका सच साबित हो गयी कि यात्रा पूरी तरह राजनैतिक और एक नेता को प्रमोट करने के लिए थी।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के एक मीडिया संस्थान को दिये साक्षात्कार मे यह पूरी तरह से साफ हो गया कि यह नाटक पूरी तरह से निजी स्वार्थ के लिए प्रायोजित था और उसका न सनातन और न ही बाबा केदार की प्रतिष्ठा से कोई लेनाj देना था। चौहान ने कहा कि उनके खुलासे से तस्वीर पूरी तरह साफ हो गयी। केदारनाथ के संभावित प्रत्याशी द्वारा उन पर किसी दूसरे नेता को प्रत्याशी बनाने के लिए प्रमोट करने का आरोप लगा तो उत्तर मे वह कहते हैं कि पूर्व विधायक यात्रा मे महज 3 किमी ही चल पाए। मतलब साफ है कि यात्रा केदारनाथ उप चुनाव मे प्रत्याशियों की दावेदारी को लेकर शक्ति परीक्षण था।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस यात्रा या कोई भी आयोजन करे यह उसकी पार्टी का मामला है, लेकिन अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए वह सनातन और धर्म स्थलों के खिलाफ द्वेषपूर्ण कुप्रचार करे इसे स्वीकार नही किया जा सकता है। पूरी यात्रा के दौरान कांग्रेस धर्म स्थलों की छवि को तार तार करती रही और इससे सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस की मंशा तभी दिख गयी जब वह अतिवृष्टि के बीच यात्रा निकाल रही थी और केदारधाम मे हजारों लोगों का रेस्क्यू चल रहा था। कांग्रेसी केदारधाम को लेकर दुष्प्रचार अभियान को लोगों के बीच आगे बढ़ा रहे थे और भाजपा द्वारा आपदा काल तक यात्रा को स्थगित करने का आग्रह किया गया लेकिन उसने ठुकरा दिया। वह लोगों के बीच सेवा कार्य भी कर सकती थी, लेकिन जन सहयोग न मिलने पर वह बैक फुट पर आई और यात्रा स्थगित कर दी। अब यात्रा के प्रयोजन को लेकर उनकी ही पार्टी के क्षत्रप आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे हैं।

चौहान ने कहा कि उप चुनाव की तैयारियों के लिए बाबा केदार की प्रतिष्ठा का भी सम्मान न करने वाली कांग्रेस के कृत्यों का न बाबा केदार और न ही जनता माफ करने वाली है। तुष्टिकरण के लिए धर्म और संस्कृति पर चोट कर राजनैतिक लाभ अर्जित करने की कोशिश का दंड कांग्रेस अभी तक भुगत रही है। इस बार उसने फिर बाबा केदार सहित चार धामों की प्रतिष्ठा के खिलाफ देश विदेश मे दुष्प्रचार किया है और इसे उसका दंड भुगतना ही होगा।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी 

  सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व...

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने...

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखंड...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त...

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :